सऊदी अरब की राजधानी रियाद में एक महिला को अबाया (एक फुल बॉडी ड्रेस) और हिजाब नहीं पहनने पर गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला की पहचान मलाक अल शेहरी के रूप में हुई है। महिला ने अपना फोटो बिना हिजाब के सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। जिस पर विवाद हो गया। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने महिला द्वारा कानून तोड़े जाने पर निशाना साधते हुए कड़ी सजा देने की बात कही। कुछ यूजर्स ने कहा कि उसको (मलाक) कुत्ते के सामने फेंक देना चाहिए तो कुछ ने देश के सख्त कानून के खिलाफ जाने पर उसका सिर कलम कर देने की बात कही। हालांकि, कुछ लोगों ने महिला की इस बहादुरी पर उसका सपोर्ट भी किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि आम नैतिकता को बरकरार रखने और नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए पुलिस ने यह कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि महिला ने रियाद के मशहूर कैफे के पास सड़क पर बिना हिजाब के तस्वीर खिंचवाई थी। सऊदी सोसाइटी में सार्वजनिक जगह पर हिजाब पहनना जरूरी है। महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उस पर गैर-पुरुष के बारे में खुलकर बोलने का भी आरोप लगा है जो कि सऊदी में प्रतिबंधित है। उन्होंने बताया कि रियाद पुलिस ने महिला द्वारा किए गए काम को देश के कानून को तोड़ने वाला माना है। लोगों को इस्लाम की शिक्षा के बारे में समझना चाहिए।
सऊदी अरब उन देशों में शामिल है, जहां महिलाओं के खिलाफ कड़े कानून लागू है। यहां महिलओं के गाड़ी चलाने पर भी रोक है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए फोटो में मलाक को कोट में दिखाया है। उसने चश्मा लगाया हुआ है और ब्राउन कलर के बूट्स पहन रखे हैं। जानकारी के मुताबिक विवाद होने के बाद मलाक ने अपना एकाउंट डिलीट कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक जहां लोग उसे सजा देने की बात कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग महिला को आजाद किए जाने की मांग कर रहे हैं।
https://twitter.com/dontcarebut/status/803500371419295744
https://twitter.com/dontcarebut/status/803498589838262272
A brave Saudi lady decided not to wear her Abaya or Hijab out & about. Many praised her, others (males) said she should be killed for it… https://t.co/Swq30GKCcS
— Mikey Kay ??????? (@MikeyKayFilms) November 29, 2016