Maharashtra Government Formation: महाराष्ट्र में शनिवार सुबह बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। शनिवार सुबह बीजेपी ने एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बना ली। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने देवेंद्र फड़णवीस को सीएम पद की शपथ दिलाई। वहीं एनसीपी के अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। महाराष्ट्र में बीजेपी का सीएम बनने पर जहां सोशल मीडिया अमित शाह को मौजूदा दौर का चाणक्य बता रहा है वहीं शिवसेना को बुरी तरह ट्रोल भी किया जा रहा है। लोग शिवसेना का हाल बयां करते हुए लिख रहे हैं कि इन लोगों को ना माया मिली ना राम।
बता दें कि नतीजे आने के बाद से ही महाराष्ट्र में बीजेपी, कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी सभी सरकार बनाने की कोशिश में लगे थे। शिवसेना ने जहां बीजेपी के साथ अपना गठबंधन तोड़ लिया तो वहीं एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने की कवायद करने लगी। हालांकि सरकार बनाने की रेस में बीजेपी ने बाजी मार ली और एनसीपी के साथ मिलकर सत्ता पर काबिज हो गई।
शिवसेना की तरफ से सरकार बनाने की कोशिश में सबसे आगे संजय राऊत थे। वह रोज शायरियों के माध्यम से शिवसेना के अंदर चल रही चीजों को बयां करते रह रहे थे। यहां तक कि शनिवार सुबह सरकार बनने के कुछ मिनटों पहले ही उन्होंने एक शायरी ट्वीट की थी। उन्होंने लिखा- जिस जिस पर ये जग हंसा है, उसी ने इतिहास रचा है। हालांकि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि कुछ मिनटों बाद ही बाजी पलटने वाली है और फड़णवीस सीएम बन जाएंगे।
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) November 23, 2019
लोग संजय राऊत को ट्रोल करते हुए लिखने लगे कि अब लगता है ये सही में शायर बन जाएंगे, क्योंकि जब दिल टूटता है तो शायरियां ही निकलती हैं।
Sanjay Raut will become a real shayar now. What is shayari without heartbreak 🙂
— Sunanda Vashisht (@sunandavashisht) November 23, 2019
If I owned a company and I had an employee called Sanjay Raut , I would sack him.
— Pawan Durani (@PawanDurani) November 23, 2019
#MahaKhichdiSarkar #MaharastraPoliticalCrisis
UddhavThackeray to Sanjay Raut pic.twitter.com/m585HPlR63— S Ravind King (@sravindking) November 23, 2019
Sanjay Raut be like: #MaharashtraPolitics pic.twitter.com/wEbAGhDgci
— Souvik Gupta (@Souvik__Gupta) November 23, 2019
छमछम करती आई छमिया, छमछम करके चली गई,
मैं सिंदूर लिए खड़ा रहा, वो राखी बांध के चली गई
_~ शायर @rautsanjay61 (शिवसेना वाले)— अनुज बाजपेई (@Real_Anuj) November 23, 2019
संजय राऊत समेत पूरी शिवसेना सोशल मीडिया ट्रोल्स के निशान पर आ गई है। लोग मीम्स बनाकर मजे ले रहे हैं।
Amit Shah managed meme. #MaharashtraPolitics pic.twitter.com/kjzPVXNihp
— Keh Ke Peheno (@coolfunnytshirt) November 23, 2019
Shivsena: We’re gonna have our Own CM
BJP and NCP: #MaharashtraPolitics pic.twitter.com/2bKZwHoGpS— Salman Abjani (@SalmanAbjani) November 23, 2019
The venue may be Kolkata but the real Day-night test was played in Mumbai last night. #MaharashtraPolitics pic.twitter.com/4FkyU51bMs
— Abhishek Pandya (@iabhishekpandya) November 23, 2019
#MaharashtraPolitics
This is what happened in maharashtra #MaharashtraPolitics pic.twitter.com/qwnAQjABmI— NIDHI Varma (@NIDHIVarma19) November 23, 2019
‘Uddhav Thackeray’ to ‘Devendra Fadnavis’ #MaharashtraPolitics pic.twitter.com/M1dFrYDuEc
— Vipul Mittal (@vipulmittal09) November 23, 2019