गूगल ने शनिवार (7 जनवरी) को सर सैंडफोर्ड फ्लेमिंग के जन्मदिन पर गूगल डूडल बनाया। यह उनका 190वां जन्मदिन है। स्कॉटलैंड में जन्मे सैंडफोर्ड फ्लेमिंग को दुनिया में टाइम्स जोन का जनक कहा जाता है। उनके जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़े कुछ रोचक तथ्य –

1. फ्लेमिंग ने कनाडा की पहली पोस्टेज स्टांप बनाई थी। उसपर उन्होंने उदबिलाव की तस्वीर लगाकर वहां की सरकार को ललकारा था।

2. फ्लेमिंग उस रेलवे के चीफ इंजीनियर थे जो कि कनाडा के अटलांटिक और पेसेफिक के तटों को जोड़ती थी।

3. फ्लेमिंग की पत्नी की मौत फ्रांस के एक फैमली ट्रिप के दौरान हुई थी।

सोर्स- विकिपीडिया
सोर्स- विकिपीडिया

4. जिस वक्त फ्लेमिंग का निधन हुआ उस वक्त भी वह ओंटारियो में क्वींस कॉलेज के कुलपति थे।

5. कनाडा में नोवा स्कोटिया (Nova Scotia) में फ्लेमिंग के नाम पर एक पार्क भी है। जो कि रात में घूमने आने वालों के लिए जन्नत से कम नहीं माना जाता।