सोशल मीडिया पर हैरान कर देने वाला एक वीडियो फुटेज वायरल हो रहा है। यह वीडियो रशिया (रूस) के कुछ नौजवानों का है। वीडियो में एक ब्रिज के ऊपर कुछ लड़के दिखाए दे रहे हैं जो खुद को आग लागते हैं और फिर देखते ही देखते पुल के ऊपर से छलांग मार देते हैं। इनका यह डेयरडेविल स्टंट चर्चित हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस तरह के स्टंट करने के पीछे लड़कों का मकसद सोशल मीडिया पर खुद की ज्यादा से ज्यादा पब्लिसटी करना है। यह हैरान कर देने वाला स्टंट रूस के पेंजा शहर में शूट किया गया है, जहां इसी ब्रिज पर फिल्माए गए दो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं।

पहले वीडियो में एक लड़का ब्रिज पर खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। उसके साथ उसका दोस्त भी है जो उसके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ (flammable liquid) डालता है और फिर उसके कोट को आग लगा देता है। जल्द की आग की लपटे उसे अपनी चपेट में ले लेती हैं और वह लड़का पुल के नीचे पानी में कूद जाता है। वहीं दूसरे वीडियो में एक की जगह दो लड़के ठीक पहले की तरह ही उसी ब्रिज से कूदते हुए दिखाई देते हैं। लड़कों को ब्रिज से कूदने के कुछ देर बाद पानी में तैरते हुए देखा जा सकता है।

डेली मेल के मुताबिक रोमांचक स्टंट कर रहे इन लड़कों में से एक ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर ज्यादा लाइक्स और व्यू के लिए ऐसा करते हैं। उसने बताया कि हमें यह आइडिया एक ब्लॉगर से आया। उसने कहा, ‘मैं अपने दोस्तों से शर्त लगाता हूं और फिर ब्रिज से कूद जाता हूं। हमें और ज्यादा व्यू (Views) की जरुरत है, इसलिए हम ऐसा करते हैं। कथित तौर पर पुलिस ने स्टंट की परिस्थितियों को जांचने परखने के बाद दो को गिरफ्तार भी किया था। रसियन यंगस्टर्स में इस तरह के खतरनाक स्टंट के प्रति झुकाव बढ़ता जा रहा है।