ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी अमेरिकन मंगेतर मेगन मर्केल की लंदन के बकिंगघम पैलेस में शाही शादी हुई।इस शादी में दुनिया की कई हस्तियों ने शिरकत किया। भारत से फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भाग लिया, वह मेगल मर्केल की दोस्त भी हैं।इसके अलावा सेरेना विलियम्स, फुटबॉलर डेविड बेकहम, उनकी पत्नी विक्टोरिया बेकहम आदि हस्तियों ने शादी समारोह में हिस्सा लिया। शादी के मौके पर दूल्हा-दूल्हन खास ड्रेस में सजे थे। प्रिंस हैर जहां शाही अंदाज में काले सूट में नजर आए तो उनकी दूल्हन सफेद गाउन में दिखी।इस गाउन में पांच मीटर लंबा घूंघट था।घूंघट को बच्चे उठाकर चल रहे थे।
बहरहाल फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर ने मेगन मर्केल और प्रिंस हैरी की शादी पर एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया। जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी मौज ली।उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यह मेगन मर्केल और प्रिंस हैरी की वेडिंग सेरेमनी का हिंदी वर्जन है, जो सिर्फ इंडिया में रिलीज हुई है।
Dubbed version of the wedding ceremony for release only in India. pic.twitter.com/rPvLrpFtAK
— Rishi Kapoor (@chintskap) May 20, 2018
वीडियो में मेगन मर्केल प्रिंस हैरी से मुखातिब होकर कहती हैं-ऐसे घूरते क्यों हो जी तो प्रिंस कहते हैं-मेरे मन में एक बात आई है-शिव जी की कृपा हुई तो फूल जैसा मेरा एक छोटा सा लल्ला होगा, उसका नाम रखूंगा गंगा प्रसाद, क्या आप मेरे उस लल्ले की मां बनेंगी।इसके बाद वीडियो खत्म हो जाता है।ऋषि कपूर के इस मजाकिया वीडियो पोस्ट करने के बाद लोगों ने मौज लेनी शुरू की। निलंजना ने कहा-यह डॉयलाग आपके पिता राज कपूर का है।पीयूष ने कहा-वाह कमाल है सर जी, विदेशी पर देसी भारी।मसूद उल-आजम ने कहा-हिंदी वर्जन शेयर करने के लिए शुक्रिया।विकी कुमार ने कहा यह बहुत मजेदार है।