सोशल मीडिया पर कब क्‍या चीज वायरल हो जाए, यह कोई कह नहीं सकता। एक लड़की ने दो दिन पहले 22 मार्च को एक ट्वीट किया और कुछ ही समय में यह टि्वटर पर ट्रेंड करने लगा। कई लोगों ने उसके ट्वीट को रीट्वीट किया। साथ ही कई लोगों ने इस वाकये को लेकर मजेदार ट्वीट किए। @art_lover_09 हैंडल से एक यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा, ”उस क्‍यूट लड़के के लिए जिसे मैंने आज रिलायंस फ्रेश में देखा था। उसने कैप्‍टन अमेरिका की टी-शर्ट पहनी हुई थी। यदि तुम इसे (मैसेज को) देख रहे हो तो कह रही हूं कि चलो शादी कर लेते हैं।”

इस ट्वीट के बाद रिलायंस फ्रेश टि्वटर पर ट्रेंड करने लगा। लड़की के ट्वीट के लगभग पांच मिनट बाद ऋषभ भंडारी नाम के यूजर ने कहानी को आगे बढ़ाते हुए ट्वीट किया। उन्‍होंने लिखा, ”आज रिलायंस फ्रेश गया था। यहां एक क्‍यूट लड़की ऐसे देख रही थी जैसे मुझसे शादी करना चाहती हो। हो सकता है उसे मेरी कैप्‍टन अमेरिका की टी-शर्ट पसंद आई हो।”

इस ट्वीट के बाद तो लाइन ही लग गई। कई लोगों ने ऐसे ट्वीट जैसे वे भी रिलायंस फ्रेश में भी मौजूद थे। @itsdhruvism हैंडल से ट्वीट हुआ, ”आज रिलायंस फ्रेश गया था। यह क्‍यूट लड़की और यह कैप्‍टन अमेरिका टी-शर्ट वाला लड़का नैन मटक्‍का कर रहे थे। उम्‍मीद है जल्‍द ही वे शादी कर लेंगे।” @SoundHumor हैंडल से ट्वीट किया गया, ” मैंने अपनी लड़की को रिलायंस फ्रेश छोड़ा था और वह वहां से शर्माते हुए आई। मुझे नहीं पता क्‍या हुआ, हो सकता है उसे वहां से फ्री धनिया मिल गया हो।” बाद में ऋषभ भंडारी ने दोबारा ट्वीट कर लिखा, ”रिलायंस फ्रेश तो शारदा यूनिवर्सिटी बन गया है।” इस ट्वीट में उन्‍होंने कई सारे ट्वीट के स्‍क्रीनशॉट को मिला रखा था।

कई लोगों ने मजेदार ट्वीट भी किए। एक ने लिखा, ”मां- कहां जा रहा है? मैं- रिलायंस फ्रेश, ग्रॉसरी लाने। मां- अच्‍छा आते वक्‍त… मैं- हां धनिया ला दूंगा। मां- नहीं, अच्‍छी सी बहू भी लेते आना।” एक अन्‍य ने लिखा, ”डियर एंटी रोमिया स्‍क्‍वैड, कृपया रिलायंस फ्रेश आइए और यहां कैप्‍टन अमेरिका की टी-शर्ट पहने शख्‍स को तलाशिए।”

https://twitter.com/itsdhruvism/status/844589652539453440

https://twitter.com/surajrai147/status/844640084968325120

https://twitter.com/Mocksterr/status/844628979051102208

https://twitter.com/nikhilswad/status/844734767870496768