प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के फेतहपुर में चुनावी रैली में विरोधियों पर जमकर हमला बोला। रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि शासन को भेदभाव से मुक्त होकर शासन करन चाहिए उन्होंने कहा कि गांव में कब्रिस्तान बनता है तो श्मशान भी बनना चाहिए। रमजान में बिजली मिलती है तो दीवाली में भी मिलनी चाहिए। होली में बिजली मिलती है तो ईद पर भी मिलनी चाहिए। कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। सरकार का काम है भेदभाव मुक्त शासन चलाने का। किसी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए … धर्म और जाति के आधार पर बिल्कुल नहीं।’ चुनावी सभा में श्मशान और कब्रिस्तान की बात करके पधानमंत्री मोदी यूजर्स के निशाने पर आ गए। यूजर्स ने लिखा कि सांप्रदायिक राजनीति में उनकी घर वापसी है।  इसस पहले  मोदी ने ने उत्तर प्रदेश में भेदभाव को सबसे बडा संकट मानते हुए राज्य की सत्ताधारी सपा के अलावा कांग्रेस और बसपा पर जोरदार हमला बोला। मोदी ने ‘सबका साथ सबका विकास’ का मतलब समझाते हुए कहा कि सबको उसका हक मिलना चाहिए, चाहे वह किसी भी माता की कोख से पैदा हुआ हो। साथ ही उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती पर भी निशाना साधा।

रैली में मोदी ने जनता से सीधा संवाद कर भावुक होते हुए कहा, ‘जो मैंने किया किसके लिए किया, गुस्सा किसके लिए मोल लिया। जो किया इस देश के गरीब के हक के लिए किया। ऐसे समय मेरी रक्षा कौन करेगा। जो गुस्सा हो गये, ये छोटे नहीं, बडे और ताकतवर लोग हैं। चाहे जो करवा सकते हैं। चाहे तो मेरे खिलाफ कुछ भी कर सकते हैं। मेरा नुकसान करने का षडयंत्र करेंगे।’ जब पीएम मोदी ने बोला कि मेरी रक्षा कौन करेगा, तो रैली में पहुंचे लोगों ने कहा कि हम करेंगे, हम करेंगे।

https://twitter.com/sonupipariya25/status/833371475784540160

https://twitter.com/aftab_jmi/status/833371195663904768

https://twitter.com/lonelygarg/status/833369168028323843

https://twitter.com/UTKARSHthename/status/833368284900765696

https://twitter.com/RaytaFailGaya/status/833367144033304580

https://twitter.com/GBurgreat/status/833367052601671680

https://twitter.com/MainBhiBhakt/status/833370416055984128