रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गर्वनर रघुराम राजन के कार्यकाल के आखिरी दिनों में दफ्तर में उनके लिए कुछ खास किया गया। दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कर्मचारियों ने रघुराम राजन के लिए एक स्पेशल रंगोली बनाई थी। इसमें कई सारे रंगों का इस्तेमाल करके रघुराम राजन की बेहद खूबसूरत फोटो लगाई गई थी। इसके साथ ही आसपास में रंगों के इस्तेमाल से 1-2 रुपए के सिक्कों के साथ-साथ 10, 20, 100, 500, 1000 के नोटों को बनाकर अच्छे से सजाया गया था। दरअसल, 4 सितंबर को रघुराम राजन का कार्यकाल पूरा हो गया। इसके लिए वहां के कर्मचारियों ने राजन के प्रति अपना प्यार दिखाने के लिए ऐसा किया था। मिली जानकारी के मुताबिक, यह रंगोली पिछले हफ्ते रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के दफ्तर में बनाई गई थी। रंगोली के साथ ‘कभी अलविदा ना कहना’ लिखकर रुकने का मैसेज भी दिया गया था। साथ ही साइड में ‘सुस्वागतम’ भी लिखा गया था।

रघुराम राजन ने अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह तीन साल पूरे होने पर दूसरा कार्यकाल नहीं लेंगे। रंगोली की यह फोटो लोग लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। फोटो पिछले हफ्ते से लगातार शेयर हो रही है। रघुराम राजन के बाद उर्जित पटेल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नए गवर्नर होंगे। उन्होंने येल विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र पढ़ा है। उन्होंने IMF में भी काम किया है।

raghuram rajan, raghuram rajan rbi governor, raghuram rajan rangoli exit
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गर्वनर रघुराम राजन के लिए बनी रंगोली।

Read Also: रघुराम राजन बोले- RBI को इतनी आज़ादी मिले कि वो सरकार को ‘ना’ कह सके