किसी बॉलिवुड स्टार पर किसी की दीवानगी इस कदर भी चढ़ सकती है कि वह उसकी शादी ही न होने दे। क्या आप उस बॉलिवुड स्टार के बारे में जानना चाहते हैं। तो हम बताते हैं कि वह हैं रणबीर कपूर। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि रणबीर कपूर कौन हैं। बॉलिवुड की हीरोइनों के साथ साथ लाखों करोड़ों फैन्स के दिलों पर राज करने वाले रणबीर कपूर का एक एेड आजकल खूब पसंद किया जा रहा है। यह एड टीवी पर तो खूब पसंद किया ही जा रहा है इसके साथ साथ यह इंटरनेट पर भी खूब देखा जा रहा है।
यू टयूब पर पांच जनवरी से अब तक इसे करीब 19 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसमें वह बरखा नाम की लड़की से प्यार करते हैं और उससे शादी भी करना चाहते हैं लेकिन लड़की के पिता नहीं चाहते कि उनकी बेटी की शादी रणबीर कपूर से हो। लेकिन रणबीर ने भी बरखा से शादी करने की जिद नहीं छोड़ते। एक दिन जब बरखा की शादी होती है तो रणबीर राग मल्हार गाने के लिए घर के बाहर आकर एक पत्थर की बैंच पर बैठ जाते हैं।
उसके बाद जैसे जैसे रणबीर राग गाना शुरू करते हैं तो बरखा के पिताजी को डर लगने लगता है कि आज फिर बारिश आएगी और वह पंडितजी से कहते हैं कि जल्दी जल्दी कीजिए पंडितजी। पंडितजी जल्दी जल्दी मंत्र पढ़ते हैं लेकिन फिर भी बारिश आ ही जाती है। पहले तो बारिश धीरे धीरे आती है लेकिन शादी की रस्म पूरी होने से पहले ही तूफान के साथ साथ तेज बारिश होने लगती है और शादी बीच में ही रुक जाती है। फैरों के लिए लगाया गया मंडप भी उखड़ जाता है। और वह शादी में आए लोगों के उपर ही गिर जाता है।
इसके बाद बरखा के पिताजी बरखा को तेज गुस्सा आता है लेकिन उनके पास इसका कोई उपचार नहीं होता। आखिर में वह बरखा से कहते हैं जा बरखा जा ये लड़का तेरी शादी किसी और से होने ही नहीं देगा। इतना सुनते ही बरखा दीवार फांदकर रणबीर के पास दौड़कर चली जाती है। बरखा के दीवार फांदते ही बारिश रुक जाती है और माहौल बिल्कुल वैसा ही हो जाता है जैसा बारिश से पहले था। बस बरखा रणबीर के पास होती है।