उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में प्रचार किया। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रहार करते हुए कहा कि सिर्फ नफरत फैलाने वाले इन दोनों ही संगठनों के देश की आजादी में योगदान के नाम पर बताने के लिये कुछ नहीं है। इन्होंने देश को ना तो महात्मा गांधी दिया और ना ही सरदार पटेल। राहुल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को बांटने और तोड़ने की राजनीति कर रहे हैं। जाति को जाति से और धर्म को धर्म से लड़ाना मोदी की आदत बन गयी है। वह उत्तर प्रदेश में भी यही कर रहे हैं। उन्होंने ‘ना हिन्दू बनेगा ना मुसलमान बनेगा, इंसान की औलाद है इंसान बनेगा’ गीत का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा वाला हिन्दुस्तान कभी नहीं बना सकेंगे। राहुल ने कहा, ”चाहे महात्मा गांधी हों, सरदार पटेल हों या फिर भगत सिंह। भाजपा और संघ के पास बताने के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने सरदार पटेल का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी पार्टी की राजनीति के लिये महान विभूतियों को बांटने का काम ना करें।”
राहुल गांधी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से उनके भाषण का एक हिस्सा ट्वीट किया गया। इसमें लिखा गया था- ‘मोदीजी चुनाव हार चुके हैं- वो जितनी भी नफरत फैला सकते है फैला लें, लेकिन ये उत्तर प्रदेश उनकी नहीं सुनेगा,कांग्रेस और सपा की सरकार बनाएगा।’ इस ट्वीट पर लोगों ने राहुल को घेरते हुए उनसे महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव के नतीजे देखने की सलाह दे डाली।
राहुल के ट्वीट पर विक्रांत ने लिखा, ” भैया, सुने ओडिशा और महाराष्ट्र के निकाय चुनावों में आपने ऐसा ही मास्टर स्ट्रोक किया, और वहाँ की जनता ने भी मोदी को नहीं सुना?” तिलक ने कहा, ”राहुल गांधी को भी महाराष्ट्र में BMC चुनावो के नतीजों की बहुत-बहुत बधाई। पता नहीं सीट कितनी जीती, पर संजय निरुपम का इस्तीफ़ा जरूर हाथ आ गया।”
देखें यूजर्स ने क्या कहा:
.@OfficeOfRG भैया, सुने ओडिशा और महाराष्ट्र के निकाय चुनावों में आपने ऐसा ही मास्टर स्ट्रोक किया, और वहाँ की जनता ने भी मोदी को नहीं सुना?
— Vikrant ~ विक्रांत (@vikrantkumar) February 23, 2017
.@OfficeOfRG आज तो ना बोल भाई। ??
— maithun (@Being_Humor) February 23, 2017
भाई, @OfficeOfRG BMC के नतीजे आ गए है, उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस – सपा का सफाया होगा!
— CongressMukt Gujarat (@CongressMuktGuj) February 23, 2017
.@OfficeOfRG भाई आपसे इन्सपायर होकर मैरा दोस्त UPSC में 10 बार फेल होने के बाद 11 वि बार ट्राय करने की सोच रहा है ?? यूथ आइकॉन हो आप ?
— TPI “Parody” (@ThePeevedIndian) February 23, 2017
https://twitter.com/singh_eashwar/status/834684586986766338
https://twitter.com/is_back1/status/834684684294451200
https://twitter.com/TC_Chouhan/status/834689878696873984
https://twitter.com/GirishKulkarni7/status/834719908034277377
दाद देनी पड़ेगी,हिम्मत चाहिए ये बोलने के लिये की हम जित रहे है, लिखा लिखाया राटा रटाया पढ़ ने में मज़ा ही कुछ और है।
— Ravalian.Investor (@Voice1947) February 23, 2017
https://twitter.com/_HazirJawab/status/834684619127607297
https://twitter.com/Indian37450484/status/834726549735800833
https://twitter.com/vps108/status/834719683546796032
राहुल ने कहा, ”पहले मोदी खुश थे लेकिन प्रदेश में सपा और कांग्रेस का गठबंधन होने के बाद उनका चेहरा बदल गया है और वह नफरत फैलाने की राजनीति करने लगे हैं।”
