रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया, पत्नी के साथ हुए विवाद को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। पत्नी भानवी देवी, राजा भैया और इनके भाई के बीच में संपत्ति को लेकर विवाद खड़ा हुआ। घर का यह विवाद अब चर्चा का विषय बन गया है। इसी बीच भदरी रियासत के रघुराज प्रताप सिंह के पिता उदय प्रताप सिंह ने एक ट्वीट किया है जिससे पूरे प्रदेश में खलबली मची हुई है और लोग इसके अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं।
रघुराज प्रताप सिंह के पिता के ट्वीट के क्या हैं मायने?
रघुराज प्रताप सिंह और भानवी देवी के बीच कोर्ट में मामला चल रहा है। खबरों की मानें तो दोनों तलाक लेने वाले हैं। इसी बीच रघुराज प्रताप सिंह के पिता उदय प्रताप सिंह ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा कि “रघुराज भदरी अपने आदर्श मुल्ला मुलायम से कम नहीं।” अब उदय प्रताप सिंह के इस ट्वीट के लोग अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं।
यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
@RaajputAbhay यूजर ने लिखा कि महाराज जी खुशी हुई ये देखकर कि आप धृतराष्ट्र की तरह चुप नहीं हैं, जो न्यायसंगत हो वही करना उचित होगा। परिवार का मामला परिवार में ही सुलझ जाए तो ठीक है। @Spiritual_kk
यूजर ने लिखा कि श्रीमंत भदरी राज परिवार की साख का विषय है, कृपया इसे मजाक न बनाएं हो सके तो सामंजस्य बैठाने का प्रयास करें। @AvadhVasy यूजर ने लिखा कि आपको यह ट्वीट डिलीट कर देना चाहिए, यह किसी भी तरीके से हम सभी के लिए ठीक नहीं है।
@bjpbalKrishna यूजर ने लिखा कि रघुराज जी के घर का नाम भी रामायण है और रघुनंदन भगवान राम उनके आदर्श भी हैं। रघुराज जी को स्वयं सब सही करना चाहिए। दुर्गेश प्रताप सिंह नाम के यूजर ने लिखा कि अगर आपका ये ट्वीट तलाक के संबंध में है तो आप सही है राजा भईया का यह कदम अच्छा नहीं है। उनके लिए भी और उनके हम जैसे प्रसंशको के लिए भी। @Arisudan29 यूजर ने लिखा कि लग रहा है परिवार में उठी हलचल से भदरी महाराज बहुत ज्यादा ही असहाय महसूस कर रहे हैं। बाकी राजनीतिक विद्वान ही इस एक लाइन का मतलब बता सकते हैं।
बता दें कि उदय प्रताप सिंह ने ट्वीट कर बेटे रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया के लिए दिवंगत सपा नेता मुलायम सिंह यादव को आदर्श बताया है। अब यह ट्वीट क्यों किया गया, इसके पीछे का मकसद क्या है? इससे जुड़ी कोई जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन यह ट्वीट ऐसे समय में आया है जब रघुराज प्रताप सिंह और भानवी देवी के अलग होने की चर्चाएं खूब तेज हो रही हैं।