साल 2018 में अपनी आंखों के इशारे से लगभग पूरे सोशल मीडिया को ‘घायल’ करने वालीं प्रिया प्रकाश वरियर का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। मलयालम एक्ट्रेस ने अपने इस नए वीडियो से सोशल मीडिया में अपने फॉलोवर्स को दीवाना बना दिया है। दरअसल इस वीडियो में प्रिया अपने मेल फ्रेंड को किस करना चाहती हैं लेकिन उनके इन अरमानों पर उनका दोस्त ‘पानी’ फेर देता है।

प्रिया प्रकाश वरियर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि प्रिया अपने ‘उरू अदार लव’ वाले गेटअप में बैठी हैं। उनके साथ उनके दोस्त औऱ मलयालम फिल्मों के मशहूर सिनेमाटोग्राफर सिनु सिद्धार्थ भी हैं। दोनों किसी पार्क में बैठे दिख रहे हैं।

वीडियो में सिद्घार्थ और प्रिया कोई रोमांटिक सीन क्रिएट करने की फिराक में हैं। दोनों पहले एक दूसरे की तरफ देखते हैं और फिर नजरें शरमा कर अलग कर लेते हैं। एक बार फिर से दोनों की निगाहें मिलती हैं और दोनों एक दूसरे की तरफ किस करने के लिए बढ़ते हैं।

जैसे ही दोनों किस करने के लिए एक दूसरे के बेहद करीब आते हैं वैसे ही वीडियो में ट्विस्ट आ जाता है। दरअसल जब दोनों एक दूसरे को किस करने वाले होते हैं वैसे ही सिद्धार्थ पानी की बोतल निकालते हैं और पीने लगते हैं। ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। प्रिया के कुछ फैंस कमेंट करते हुए लिख रहे हैं कि सिद्धार्थ ने तो आपके अरमानों पर पानी फेर दिया।

वीडियो कितना पसंद किया जा रहा है इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि इस वीडियो को 15 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो देखकर लग रहा है कि इसे ऐसे ही मजाक के तौर पर बनाया गया है। बता दें कि सिद्धार्थ और प्रिया दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने पहले उरु अदार लव में साथ काम किया था अब श्रीदेवी बंगलो में भी दोनों साथ काम कर रहे हैं।