प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के मशहूर क्रिकेटर जॉन्टी रोड्स की बेटी को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी है। रविवार को जॉन्टी की बेटी इंडिया के टूसरे बर्थडे पर मोदी ने ट्वीट किया, ‘हैप्पी बर्थडे टू इंडिया, फ्रॉम इंडिया।’ आपको बता दें कि जॉन्टी की बेटी का जन्म भारत में ही हुआ था और जॉन्टी ने उसका नाम इंडिया रखा है। जॉन्टी रोड्स IPL में मुंबई इंडियंस के फील्डिंग कोच हैं। जॉन्टी की बेटी इंडिया का जन्म IPL 2015 के दौरान भारत में ही हुआ था। साउथ अफ्रीका का ये मशहूर क्रिकेटर साउथ के मंदिरों में अपनी बेटी के लिए पूजा भी करवा चुके हैं।

रविवार को जॉन्टी रोड्स ने अपनी बेटी के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। अपने ट्वीट में तस्वीर के साथ जॉन्टी ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे बेबी इंडिया, 2 टुडे #लैंडऑफयोर बर्थ।’ जॉन्टी के इस पोस्ट पर पीएम मोदी की नजर पड़ी। उसके बाद प्रधानमंत्री ने जॉन्टी को टैग करते हुए जन्मदिन की बधाई दी।

2015 में जब इंडिया का जन्म हुआ था तब जॉन्टी ने कहा था, ‘इंडिया मिलीजुली संस्कृति वाला देश है और यही वजह है कि मैंने अपनी बेटी का नाम इंडिया रखा है। ‘