अपनी अश्लील तस्वीरों के लिए मशहूर प्लेब्वॉय मैगजीन पहली बार किसी हिजाब वाली मुस्लिम महिला की फोटोज मैगजीन में शामिल करने वाली है। जिस लड़की की फोटोज इस मैगजीन में आएंगी उसका नाम नूर तागुरी है। वह अमेरिकी पत्रकार है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, नूर की फोटोज अक्टूबर वाले एडिशन में देखने को मिलेंगी। इस एडिशन में ऐसे लोगों को शामिल किया गया है जिन्होंने अपने मन की करने के लिए अपनी जान तक को खतरे में डाल दिया। नूर की उम्र 22 साल है। वह अमेरिका में Newsy नाम के चैनल में काम करती हैं। यह एक वीडियो न्यूज नेटवर्क है। वह मैगजीन में क्या पहनेंगी इस बात की जानकारी फिलहाल नहीं है।
नूर लिबीया की रहने वाली हैं। उनके बोलने का लहजा भी वहां से मेल खाता है। वह पहली एंकर हैं जिसने यूएस के किसी भी टीवी में हिजाब पहनकर एंकरिंग की हो। खबर के मुताबिक, एक बार नूर ने बताया था कि उन्हें हिजाब पहनने की वजह से अपने फील्ड में काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। गौरतलब है कि प्लेब्वॉय ने इस साल से न्यूड फोटोज छापने के लिए मना कर दिया है। ऐसे में देखना मजेदार होगा कि वह अपने इस एडिशन को बेचने के लिए क्या खास करता है।
[jwplayer IeqfiHUz]
नूर सोशल मीडिया पर भी काफी मशहूर हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 1 लाख 54 हजार से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वह 2012 के बाद से ज्यादा मशहूर हुई हैं। हालांकि कई लोगों को नूर का यह फैसला ठीक नहीं लगा। ऐसे लोगों का कहना है कि अपनी पहचान बताने के लिए नूर ने ऐसी मैगजीन को क्यों चुना जो पिछले 63 सालों से महिलाओं की अश्लील तस्वीरें बेचकर ही चल रही है।