बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री प्लेनेट अर्थ- 2 का चौथा एपिसोड रविवार को दिखाया गया। पहले के तीनों एपिसोड्स की तरह ही यह भाग भी चर्चा का विषय बना हुआ है। बीबीसी के यह एपिसोड किसी हॉलिवुड फिल्म की तरह ही लगता है। यह एपिसोड जिराफ़ और शेरों के झुंड को लेकर फिल्माया गया है। इसमें दिखाया गया है कि जिराफ़ किस तरह से शिकारी शेरों से भागने में और अपनी जान बचाने में कामयाब होता है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे शेर जिराफ़ के शिकार के लिए घात लगाकर बैठे रहते हैं, लेकिन जिराफ किसी के भी हाथ नहीं आता है।

मरुस्थल में फिल्माई गई इस डॉक्यूमेंट्री के शुरू में एक शेर को दिखाया गया है जो कि शिकार की तालाश कर रहा है। इसी दौरान उसे जिराफ नजर आता है और वह चलाक शिकारी की तरह अपने शिकार पर हमला कर देता है। शेर की इस चाल को भांपते हुए जिराफ दौड़ लगाता है। शेर लगातार उसका पीछा करता है। जिराफ कुछ दूर तक पहुंचता है कि दूसरा शेर उसे पकड़ने की कोशिश करता है। इसके बाद एक और शेर उसका पीछा करता है, लेकिन पकड़ने में नाकामयाब रहता है। जान बचाने के लिए जिराफ लगातार दौड़ लगाता है। इसी दौरान सामने से एक शेर का बच्चा जिराफ़ की गर्दन पकड़ने के इरादे से छलाग लगाता है और उसकी गर्दन पकड़ने की कोशिश करता है। इस प्रय़ास के बीच वह फिसल के गिर जाता है। जान बचाने के लिए पूरी ताकत से दौड़ रहा जिराफ शेर को पैर से कूचलते हुए निकल जाता है। आखिर में जिराफ़ शेरों के झुंड से अपनी जान बचाने में कामयाब रहता है।

गौरतलब है कि इससे पहले इस डॉक्यूमेंट्री की तीन एपिसोड ऑन एयर हो चुके हैं। इन्हें दर्शकों द्वारा खूब सराहा भी गया है। तीसरे एपिसोड में जगुआर और मगरमच्छ के बीच लड़ाई दिखाई गई थी। इसमें जगुआर, मगरमच्छ को शिकार बनाने में कामयाब होता है और उसके सिर को अपने जबड़ों से कुचल देता है। प्लेनेट अर्थ-2 का पहला एपिसोड इगुआना छिपकली और सांपों के बीच फिल्माया गया था जबकि दूसरा एपिसोड तेदुओं को लेकर शूट किया गया था।

वीडियो: देखिए कैसे जान बचाने में कामयाब रहता है जिराफ

https://www.youtube.com/watch?v=Pxt_Bzq7884