बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की प्लेनेट अर्थ-2 का एक और वीडियो सामने आया है। यह वीडियो भी सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बन गया है। लोगों ने इसे खूब पसंद कर रहे हैं। बीबीसी का यह एपिसोड (5 वां एपिसोड) शेर और भैसों के बीच फिल्माया गया है। इसकी शूटिंग बीबीसी की टीम ने बोत्सवाना डेल्टा में की। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि भैंसों का शिकार करने के लिए शेरनियां को कितनी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान शेरनियों के साथ उनके बच्चे भी मौजूद रहे।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जंगल में शेरनियां भैसे को घेर लेती है। भैसों शेरनियों के वजन का पांच गुना (9900 किलो) है। भैसे को गिराने और उसका शिकार करने के लिए तीन शेरनियां एक साथ पीछे से उसके ऊपर हमला करती है। बचाव के लिए भैसा उन्हें हटाने की कोशिश करता है। भैसा लगातार गोल-गोल घूम रहा है। इससे फिसलकर शेर की पकड़ कमजोर हो जा रही है। एक शेरनी लगातार भैसे को पीछे से दबोच कर रखती है। वह पूरे ताकत से भैसे पर अपना जबड़ा गड़ाए रखता है। भैसा हिम्मत नहीं हारता है और लड़ता रहता है। शेरनियों का झुंड कोशिश करता है कि वह विशालकाय भैसे को पानी में गिरा सके ताकि आसानी से उसका शिकार कियाा जा सके।

इस सीन को कैमरे में कैद करने वाले बीबीसी के प्रोड्यूसर बताते हैं इसके लिए उन्हें और उनकी टीम को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्योंकि बोत्सवाना में जिस जगह पर यह शूटिंग की गई है, वह पानी में मगरमच्छ भी होते है, जो कभी हमला करके आपको निवाला बना सकते हैं। इसके अलावा जंगलों में उगी घास भी बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। बीबीसी ने इससे पहले भी चार एपिसोड टेलीकास्ट हो चुके हैं। इन सभी एपिसोड्स को दर्शकों ने खूब सराहा।

बीबीसी प्लेनेट अर्थ-2 का चौथा एपिसोड जिराफ और शेरों के बीच फिल्माया गया था। इसमें दिखाया गया था कि कैसे जिराफ शेरों के झुंड़ से बचने में कामयाब रहता है। तीसरे एपिसोड में जगुआर और मगरमच्छ के बीच लड़ाई दिखाई गई थी। इसमें जगुआर, मगरमच्छ को शिकार बनाने में कामयाब होता है और उसके सिर को अपने जबड़ों से कुचल देता है। प्लेनेट अर्थ-2 का पहला एपिसोड इगुआना छिपकली और सांपों के बीच फिल्माया गया था जबकि दूसरा एपिसोड तेदुओं को लेकर शूट किया गया था।

वीडियो: शेरनियों ने भैसों पर किया हमला (Video Source: Express.co.uk)