एक पैसेंजर प्लेन के साथ भयानक हादसा होते होते बच गया। दरअसल, 737-430 बोईंग प्लेन लैंडिंग करने की कोशिश में भयानक तरीके से टेड़ा हो गया था। यह सब तेज हवा की वजह से हुआ था। पायलेट ने समझदारी दिखाते हुए वहां लैंडिंग करने की जगह प्लेन को दोबारा हवा में उड़ा दिया। अगर पायलेट ऐसा ना करता तो भयानक हादसा होना तय था। प्लेन के साथ हुई इस घटना को वीडियो में भी कैद कर लिया गया। इस वीडियो को एयरपोर्ट के स्टाफ ने ही बनाया था। वीडियो को सोशल मीडिया पर विमान के बारे में जानकारी एकत्रित करने में रुचि लेने वाले एक शख्स ने शेयर किया था। उस शख्स का नाम राडको है। वीडियो के सोशल मीडिया पर आने के बाद उसे 4 लाख से ज्यादा बार देखा गया। वहीं इस दिल दहला देने वाले वीडियो को कुल 700 लोग ही लाइक करने की हिम्मत जुटा पाए।
वीडियो में दिखाया गया है कि प्लेन का सीधा विंग नीचे आते ही कुछ ज्यादा छुक जाता है। इसके बाद जैसे ही प्लेन को उठाने की कोशिश होती है तो उसका उल्टा विंग जमीन में टकराते-टकराते बचता है। हालांकि, प्लेन ऊपर जाने के बाद कुछ देर में स्थिर हो जाता है। वीडियो में आगे दिखा गया है कि प्लेन को फिर से रनवे पर उतारने की कोशिश होती है। फिर वह सही सलामत उतर भी आता है।
इस तरह की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
देखिए वीडियो –
https://youtu.be/rTJRCXcwEaQ