जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध ठीक नहीं चल रहे। ऐसे में बीच-बीच में युद्ध की तैयारियों की झूठी-सच्ची खबरें भी आती रहती हैं। ऐसी ही एक खबर गुरुवार (22 सितंबर) को आई। पाकिस्तान के जाने-माने पत्रकार ने ट्वीट करके कहा था कि पाकिस्तान के लड़ाकू एयरक्राफ्ट F-16 रात को 10:20 पर इस्लामाबाद के ऊपर से उड़ रहे थे। इसपर पाकिस्तान के साथ-साथ भारत में भी हलचल मच गई। ऐसे में कुछ वीडियो भी सामने आई। उसमें जहाज को उड़ते हुए दिखाया भी गया था। भारत के कई टीवी चैनलों पर इस बारे में बातचीत शुरू हो गई। ऐसे में हामिद मीर ने सफाई देनी जरूरी समझी। उन्होंने बताया कि जहाज किसी नियमित कार्रवाई के तहत चक्कर काट रहे थे। लेकिन तबतक उनका पहला ट्वीट लोगों तक पहुंच चुका था। इसपर लोगों ने बड़े ही मजेदार-मजेदार ट्वीट किए। कोई कह रहा था कि प्लेन से रोटियां गिरेंगी तो कोई लिख रहा था कि प्लेन राहिल शरीफ के लिए पिज्जा डिलिवरी करने के लिए निकला है। एक ने तो इस बहस में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता आशुतोष को भी घसीट लिया। उनकी फोटो लगाकर एक ने लिखा कि वह खड़े होकर F-16 प्लेन को देख रहे हैं।
गौरतलब है कि जिस दौरान F-16 ने उड़ान भरी थी, तब इस्लामाबाद में करीब 6 से 7 शादियां चल रही थीं। जैसे ही लोगों ने आसमान में चक्कर लगाते हुए लड़ाकू विमान देखे तो सभी लोग शादी छोड़ सड़कों पर चले आए। विमान दिखाई देने के बाद इस्लामाबाद का पेशावर- हाईवे बंद कर दिया गया था। लड़ाकू विमानों ने करीब 3 से 4 चक्कर लगाए। ये विमान इस्लामाबाद के रिहायशी इलाके में नजर आए थे।
हामिद मीर ने यह ट्वीट किया था-
F-16 planes flying at 10:20 pm over Islamabad
— Hamid Mir حامد میر (@HamidMirPAK) September 22, 2016
इसके बाद लोगों ने ऐसे-ऐसे ट्वीट किए-
#Pakistan Helicopters Reaching LOC to counter attack Indian Army !!
https://t.co/9tXeu8bEOV
— Babu Bhaiya (@Shahrcasm) September 22, 2016
Ashutosh Looking for F-16 planes.
. pic.twitter.com/RotHZkl0RA— Krishna (@Atheist_Krishna) September 22, 2016
Narendra Modi is the first Prime Minister who has scared Pakistanis with their own F-16 flying over Islamabad.
— Gajender (@gajender00) September 22, 2016
F-16 flying over Islamabad? Pakistan should check if it's their own fleet or if US is now hunting for Al Bagdadi there.
— Rahul Roushan (@rahulroushan) September 22, 2016
https://twitter.com/SirZaidHamid/status/779041300242923520
https://twitter.com/nitinjchavan/status/779037448181456897
F-16 walking at 10:20 PM around the streets of Islamabad.(2016) pic.twitter.com/cX4fAgJFL1
— History of India (@RealHistoryPic) September 22, 2016
.@HamidMirGEO neeche khade rah, roṭiyaṅ girengi ??
— maithun (@Being_Humor) September 22, 2016