जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। वीडियो में 2030 के भारत की कल्पना की गई है। इसमें दिखाया गया है कि 2030 में विदेशी भारत आकर नौकरी करने को मजबूर होंगे। इस वीडियो को किसने बनाया है यह फिलहाल साफ नहीं है। लेकिन पिछले काफी दिनों से यह सोशल मीडिया पर भी चल रहा है।
वीडियो में क्या है: वीडियो में दिखाया गया है कि 2030 में भारत की अर्थव्यवस्था इतनी मजबूत होगी कि विदेशी भी हैरान रह जाएंगे। वीडियो में दिखाया गया है कि एक अंग्रेज भारत घूमने के लिए आता है तो वह हैरान रह जाता है। वह देखता है कि भारत काफी बदल गया है। वह देखता है कि यहां काफी साफ-सफाई है। इतना ही नहीं अंग्रेज भारत आकर नौकरी कर रहे होते हैं। वीडियो में किसी अंग्रेज को भारतीय लोगों का सामान उठाते, किसी को रेस्टोरेंट में खाना परोसते तो कईयों को भीख मांगते हुए दिखाया गया है।
अबदुल्ला ने वीडियो को मजाक के रूप में शेयर किया था और कहा कि वह भी 2030 का इंतजार कर रहे हैं। इस वीडियो को अबतक 1,747 लोगों ने लाइक किया है साथ ही 1,383 लोगों ने रीट्वीट किया है। उमर अब्दुल्ला ने वीडियो को मजाक उड़ाते हुए इसको ऑस्कर शॉर्ट फिल्म की कैटगरी के लिए भेजने का निवेदन भी किया।
क्या है वीडियो की सच्चाई: यह वीडियो कन्नड़ फिल्म ‘सुपर’ का सीन है। वह 2010 में रिलीज हुई थी। जिसको सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा था।
देखिए वीडियो
This brilliant gem from WhatsApp, on 'India in 2030'. I don't even know where to begin… pic.twitter.com/AhuwJbzZpE
— Kabir Taneja (@KabirTaneja) March 31, 2017
I've had a glimpse of the future & I can't wait. 2030 can't come soon enough. #Nostradamus eat your heart out. https://t.co/o1nsxt5BGt
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) March 31, 2017