रियो ओलंपिक की मशाल को लेकर चलना सभी के लिए गौरव का क्षण होता है। लेकिन ऐसे गौरव के क्षण में आपकी ही गलती से खलल पड़ जाए तो ? कितना बुरा लगेगा ना? कुछ ऐसा ब्राजील में एक महिला के साथ हुआ। महिला जो ब्राजील की ही रहने वाली थी उसे ओलंपिक की मशाल लेकर चलने का मौका मिला था। लेकिन वह मशाल को लेकर ही गिर पड़ी। इससे उसकी सबके सामने जगहसाई हो गई। वीडियो में दिखाया गया है कि सफेद कपड़े पहने एक महिला मशाल लेकर चल रही होती है। तभी ढलान आता है। उस ढलान पर महिला ठीक से चढ़ नहीं पाती। वह पहले अपनी स्पीड धीमी करती है। फिर भी वह अपने आपको ठीक से संभाल नहीं पाती। इसके बाद उसके कदम थोड़े से लड़खड़ाते हैं और वह गिर जाती है।
महिला के गिरते ही उसके आसपास चल रही सिक्योरिटी उसे उठा लेती है। सिक्योरिटी को उसे संभालने में पलभर का ही वक्त लगता है। इसलिए मशाल को भी बुझने से बचा लिया जाता है। महिला को उठाने के बाद एक महिला पुलिसकर्मी उसके पास आती है और उसे पूछने की कोशिश करती है कि कहीं उसके कोई चोट तो नहीं लग गई। मशाल पर आने वाली यह कोई पहली परेशानी नहीं थी। इससे पहले एक बार मशाल ले जा रहे शख्स पर किसी ने अग्नि शामन यंत्र से हमला कर दिया था। वह शख्स मशाल को बुझाना चाहता था। लेकिन उसे वक्त रहते रोक लिया गया।। देखें वीडियो-
https://youtu.be/y9SYgdtTlkY