अमेरिकी पुलिस ने ओखलाहामा शूटआउट केस का वीडियो रिलीज किया है। शुक्रवार को एक निहत्थे अश्वेत टेरेंस क्लेचर को गोली मार दी गई थी। इसके बाद से ही अमेरिकी पुलिस पर रंगभेद की वजह से गोली मारने का आरोप लग रहा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि सफेद टी शर्ट पहना अश्वेत युवक दोनों तरफ से पुलिस के निशाने पर है। वह अपना दोनों हाथ ऊपर की ओर किए हुए है। वो हाथ ऊपर किए हुए अपनी गाड़ी तक जा पहुंचा है और पुलिस के लोग बंदूक ताने उसके पीछे-पीछे चल रहे हैं। पुलिस ने उसे चारों ओर से घेर लिया है। वह जैसे ही अपना हाथ गाड़ी पर रखता है, तभी हेलीकॉप्टर से निगरानी कर रहे पुलिसवाले कहते हैं कि वह बातें नहीं मान रहा है। पुलिसे के लोग आपस में बात कर रहे है। उनमें से एक कहता है कि यह बुरा आदमी है। इस दौरान वह शख्स अपनी गाड़ी के पास गिर जाता है। तभी रेडियो पर एक महिला की आवाज गूंजती है। शूट हिम… इसके बाद पुलिस के लोग उसे गोली मार देते हैं। इस मुठभेड़ के बाद अमेरिकी पुलिस पर रंगभेदी होने के आरोप लगे हैं। उसके बाद पुलिस ने यह वीडियो जारी किया है।

Read Also-NASA: मंगल के भूकंप से पैदा हो सकती है जीवन जीने के लिए हाइड्रोजन

https://www.youtube.com/watch?v=xTeQoSyb4ZQ