गूगल ने आज (21 मार्च) को नवरोज त्योहार पर डूडल बनाया है। यह त्योहार मुख्यत: फारसी लोगों द्वारा मनाया जाता है। लेकिन भारत में रहने वाले पारसी लोग भी इसको मनाते हैं। भारत में तो इसको लगभग दो हफ्ते तक मनाया जाता है। ये लोग इस दिन को अपने नए साल के रूप में मनाते हैं। इसके साथ ही ये लोग इस दिन को वसंत के आने के रूप में भी देखते हैं।
ऐसे मनाया जाता है नवरोज: इस दिन लोग वसंत आने की खुशी में शॉपिंग करते हैं। नए कपड़े खरीदते हैं। इसके अलावा वे लोग अपने मंदिर में जाकर प्रार्थना भी करते हैं। इस दिन के लिए विशेष रूप का खाना भी तैयार करवाते हैं या फिर खुद करते हैं। जो लोग उस विशेष तरह के खाने की चीजों को खरीदना चाहते हैं तो उनके ऐसी किसी खाने की दुकान पर जाना पड़ता है जो कि पारसियों द्वारा चलाई जा रही हो।
ऐसे मनाते हैं नवरोज को खास: इस दिन लोग इरानी अंदाज में पारिवारिक डिनर का आयोजन भी करते हैं। इसके अलावा लोग एक दूसरे को नए साल के मौके पर तोहफे भी देते हैं।
गूगल ने नवरोज पर कैसा डूडल बनाया: इस मौके पर गूगल में तितलियों को उड़ते हुए दिखाया है। इसके साथ ही पीछे हयात और ट्यूलिप की पेड़-पत्तियों को भी दिखाया गया है। नवरोज के मौके पर पारसी-फासरी लोग अपने घरों और वहां की टेबल्स को उनसे ही सजाते हैं। इस डूडल को भारत के अलावा अज़रबैजान, उजबेकिस्तान, किर्गिस्तान में देखा जा सकता है। इसको गूगल डूडल फॉर नवरोज 2017 नाम दिया गया है।

देखिए नवरोज से संबंधित वीडियो

