जानकर आपको शायद यकीन न हो पर नासा ने एक नया राशि चिन्ह ढूंढ़ निकाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नासा ने अपने हॉरस्कोप डाटा बेस को अपडेट करते हुए एक नए राशि चक्र पेश किया। ऐसा पिछले 2000 सालों में पहली बार हुआ है। इस राशि चिन्ह का नाम ऑपहिकस है। इसका अर्थ होता है सांप को पकड़ने वाला। इस साल जनवरी में नासा ने एक ब्लॉग प्रकाशित किया था जिसमें बताया गया था राशि चिन्ह 12 नहीं बल्कि 13 होते हैं। इस ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक करीब 3000 साल पहले बेबीलोन में राशियों को 12 बराबर हिस्सों में बांटा गया। ये 12 हिस्से 12 महीनों के आधार पर बांटे गए थे। यह कैलेंडर चांद के अलग-अलग फेज के आधार पर बनाया गया था। हर महीने के का कुछ समय अलग अलग राशियों में बांट दिया गया। पर 13वीं राशि को इस कैलेंडर में शामिल कर पाना मुश्किल था जिस वजह से बेबीलोनियन्स ने इस 13वें राशि चिन्ह को लिस्ट से बाहर रखा।
इसके अलावा नासा का यह भी दावा है कि पहले की 12 राशियां भी 12 महीने के कैंलेंडर में फिट नहीं हो रही थी और दिनों के आधार पर एक दूसरे को क्रॉस कर रही थीं। नासा का मानना है कि शायद इसी वजह से ज्योतिष में की गई भविष्यवाणियां कई बार सही नहीं होती। इस ब्लॉगपोस्ट में यह भी बताया गया है कि कब बेबीलोनियन्स ने राशि चक्र को 12 हिस्सों में बांटा। अगर कोई 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच में पैदा हुआ है तो वह सिंह राशि के अंतर्गत पैदा हुआ है। अब 3000 साल बाद धरती के स्थान में थोड़ा सा परिवर्तन आया है जिसके वजह से आकाश के स्थान में भी परिवर्तन आया है। इस नए राशि चिन्ह की खोज के बाद लोगों को यह लगने लगा है कि वह अभी तक एक गलत राशि तंत्र में जीते आ रहे थे। टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक ऑपहिकस एक ऐसे इंसान को कहते हैं जो सांप पकड़ता है। इसकी एक और परिभाषा के मुताबिक ऑपहिकस को एक चिकित्सक भी माना जाता है। इस नई खोज के बाद दुनिया भर से लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी।
https://twitter.com/ndanny21/status/777323533840056320?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/HollyLxuise/status/777269333466685440?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/halstonhalston/status/777193521304317952?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/kjackson109/status/777190119891537920?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/lucasdamiani13/status/777155619870519297?ref_src=twsrc%5Etfw