किंग कोबरा एक ऐसा नाम है जिसका नाम भर ही दिलोदिमाग में सिहरन पैदा कर देता है। कोबरा सांपों का यह राजा जरूरत पड़ने पर न सिर्फ कोबरा सांपों को मार डालता है बल्कि कई बार उन्हें खा भी जाता है। खतरे का आभास होने पर यह अपनी गले के पास की मांसपेशियों को फैला लेता है और शरीर का अगला हिस्सा ऊपर उठा लेता है। इसे ही हम आम भाषा में इसका ‘फन’ कहते हैं। आपको बता दें कि किंग कोबरा पृथ्वी पर पाया जाने वाला सबसे लंबा विषैला सर्प है। इसकी लंबाई साढ़े पांच मीटर (18 फीट) तक भी हो सकती है।
वाटर मोकैसिन
यह खतरनाक सांप अपना सर ज्यादातर वक्त साढ़े पैंतालीस अंश के कोण पर उठा कर रखते हैं। इन सांपों का जहर बेहद जानलेवा होता है। यह शरीर में जाते ही ब्लड सेल्स (रुधिर कणिकाओं) को नष्ट करना शुरू कर देता है। इसकी वजह से काटी हुई जगह पर और बाकी जख्मों में रक्त का थक्का जमना बंद हो जाता है और खून बहने से इंसान की मौत हो जाती है।
ग्रीन एनाकोंडा
दलदलों और नम जगहों पर पाया जाने वाला यह सांप पृथ्वी पर पाया जाने वाला सबसे विशालकाय सरीसृप है। माना जाता है कि सही ग्रोथ मिलने पर इसकी लंबाई किसी सिटी बस जितनी और वजन दो वयस्क इंसानों जितना भी हो सकता है।
किलर पायथन
रात के वक्त ली गई रेटीक्यूलेटेड पायथन की यह तस्वीर किसी के लिए भी डरा देने वाली हो सकती है। यह सांप घात लगाकर शिकार करते हैं और लंबे वक्त तक अपने शिकार के इंतजार में गुजार देते हैं। शिकार के हमले के रेंज में आने पर यह उस पर हमला करते हैं और फिर उसे अपने शिकंजे में कसकर उसका दम घोंट कर और बढ़ते तापमान से उसे मार डालते हैं।
आइलैश पाम पिट वाइपर
आइलैश पाम पिट वाइपर को यह नाम इसके आंखों के ऊपर की विशेष शल्कों से मिला है। यह सांप जंगलों में पेड़ों की डालियों और लताओं पर हमले की मुद्रा में बैठे रहते हैं।
अफ्रीकन रॉक पायथन
अफ्रीकन रॉक पायथन का वजन 135 किलोग्राम तक हो सकता है और इसकी लंबाई 20 फीट तक हो सकती है। इस सांप से लड़ना किसी भी शिकार के लिए लगभग असंभव होता है। इस सांप की ताकत इसकी मांसपेशियों में होती है, और यह भी अपने शिकार को जकड़ कर मार डालता है।
अफ्रीकन रॉक पायथन
सवाना और घास के मैदानों में पाए जाने वाले अफ्रीकन रॉक पायथन अधिकतर पानी वाले इलाकों (नदी, नाले, झीलें, दलदल) के पास ही रहते हैं।
पैसिफिक रैटल स्नेक
यह सांप 12 किलोमीटर प्रति घंटे की गति प्राप्त कर सकता है और 8.2 फीट प्रति सेकेंड की रफ्तार से हमला कर सकता है। रैटल का मतलब होता है झुनझुना। इस सांप को अपना यह नाम इसकी पूंछ पर बनी विशेष संरचना के चलते मिला है। खतरे का आभास होने पर यह सांप झुनझुने जैसी आवाज करता है।
