सोशल मीडिया में आए दिन कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। कुछ चीजें मजेदार होती हैं तो कुछ के नुकसान भी होते हैं। ऐसी ही एक तस्वीर पिछले कुछ दिनों से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक प्रेमी युगल रेलवे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे बैठ इश्क फरमा रहा है। किसी ने ये फोटो खींच सोशल मीडिया में डाल दी जो देखते ही देखते वायरल होने लगी।
ये वायरल तस्वीर रेल मंत्रालय तक भी पहुंच गई। तस्वीर मंत्रालय को पसंद नहीं आई और उसने इसे ट्वीट करते हुए लोगों को चेतावनी दे डाली। रेल मंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस फोटो को ट्वीट करते हुए लिखा गया- यह एक खतरनाक और दंडात्मक अपराध है। कृपया खड़े हुए डिब्बे और कोच के नीचे कभी न बैठें। क्योंकि गाड़ी कभी भी बिना वार्निंग के चल सकती है। रेलवे ट्रैक को केवल सही जगह से क्रॉस करें। अलर्ट रहें, सुरक्षित रहें।
This is Dangerous and a punishable offence ! Please never try to reach under any stationary wagon or coach. It may move without giving any warning. Cross Railway track only from authorised locations. STAY ALERT STAY SAFE !!! pic.twitter.com/vqRkjhMqJW
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) August 27, 2019
रेल मंत्रालय के इस ट्वीट पर लोग मजे लेने लगे। कुछ यूजर्स तो इस ट्वीट पर मजे लेते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर ही सवाल उठान लगे। ऐसे यूजर्स लिखने लगे कि क्या मोदी राज में कोई एक दूसरे से इश्क भी नहां कर सकता है। बहुत से यूजर्स ये भी लिखने लगे कि अपने लिए ना सही लेकिन इस तरह के प्रेमी जोड़ों के लिए पेड़ जरूर लगाएं।
It’s your responsibility to plant trees for them
— Kuldeep Mohaniya (@Kuldeep0070071) August 27, 2019
प्यार का दुश्मन सारा ज़माना।
अब @RailMinIndia भी दुश्मन— Vipul mishra (@Vipulakmishra) August 28, 2019
अब क्या मोदी राज मे लोग इश्क़ भी नही लडा सकते।
गार्डन मे बैठो तो पुलिस का डर,
प्लेटफॉर्म पे रिश्तेदारो का डर,
पटरी पे आप नही बैठने दे रहे,आखिर युवा करे, तो क्या करें।
बताईये मोदीजी , जवाब देना होगा, देश के युवा का सवाल है।— ARV (@v_ashutosh) August 27, 2019
कुछ यूजर्स ने रेल मंत्रालय के मजे लेते हुए ये भी लिखा कि इन लोगों को सरकार से सिफारिश लगा कर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कोई घर दिलवा दीजिए। एक यूजर ने लिखा कि सर वो लोग जो काम करने जा रहे हैं उसके बाद अगर आप उन्हें जेल में डाल दो तो भी वह खुशी-खुशी चले जाएंगे। कुछ यूजर्स ने तो रेल मंत्रालय को प्यार का दुश्मन कर करार दे दिया।
This is Dangerous and a punishable offence ! Please never try to reach under any stationary wagon or coach. It may move without giving any warning. Cross Railway track only from authorised locations. STAY ALERT STAY SAFE !!! pic.twitter.com/vqRkjhMqJW
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) August 27, 2019
Kahan jaye bachare aap log kuch intezam karoge toh hai nahi
— Abhinav singh (@Abhinav12989894) August 27, 2019
Sir jo kaam wo krne ja rhe uske baad aap unhe jail me daal bhi doge toh bhi wo muskura ke krantikaari andaaz me jail jaenge.
— Neeche Se Topper (@NeecheSeTopper) August 27, 2019