केंद्रीय गृह मंत्री किरण रिजीजू हमेशा से ही देश के युवाओं को फिट रहने का और ड्रग्स से दूर रहने का संदेश देते आए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कई बार युवाओं से फिट रहने की अपील की है। अब एक बार फिर रिजीजू ने युवाओं को फिट रहने का संदेश देते हुए ट्वीट किया है। 46 वर्षीय मंत्री रिजीजू ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वे खुद एक्सरसाइज करते हुए दिखाई दे रहे हैं। रिजीजू के वर्कआउट का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसके माध्यम से उन्होंने एक बार फिर युवाओं से फिट रहने की अपील की है और साथ ही साथ ड्रग्स से दूर रहने का भी संदेश दिया है। वीडियो पोस्ट करने के साथ उन्होंने लिखा, ‘मैं काफी खुश हूं कि बड़ी संख्या में युवाओं ने मुझसे मिलकर कहा कि वे प्रेरित हैं। उन्होंने फिटनेस के लिए वक्त निकालने और देश के लिए अच्छा करने का वचन भी दिया। ड्रग्स से दूर रहें।’
I’m humbled as large numbers of youths met me to say they are motivated! They pledged to take out time for fitness & do good for the country. Say no to drugspic.twitter.com/MfhnHOz3pr
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) November 22, 2017
रिजीजू की वीडियो देखकर लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। सोशल मीडिया पर रिजीजू के वर्कआउट के इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी वर्कआउट की एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें वे पुश-अप्स करते दिख रहे हैं।
रिजीजू फिटनेस को लेकर काफी गंभीर हैं। वह समय-समय पर देश के युवाओं को फिट रहने का संदेश देते आए हैं। उन्होंने अप्रैल में भी जिम में वर्कआउट करने की एक वीडियो पोस्ट की थी। इसके अलावा रिजीजू ने रेड डे अरुणाचल साइकिल एक्स्पडिशन 2017 में भी हिस्सा लिया था। रिजीजू के अलावा राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और एमके स्टालिन जैसे नेताओं ने भी समय-समय पर युवाओं को फिट रहने का संदेश दिया है।
Young friends, stay away frm drugs, be fit. Let's build @narendramodi ji's #NewIndia dream. I took out 30 mins frm work 2 respond @Ra_THORe pic.twitter.com/fkWQ8UdmRC
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) April 20, 2017

