आयरन मैन कहे जाने वाले मिलिंद सोमन ने बुधवार को ‘द ग्रेट इंडिया रन’ पूरी कर ली है। अभिनेता और मॉडल मिलिंद ने अहमदाबाद से मुंबई की 527 किमी की दूरी आठ दिन में दौड़कर पूरा की है। मगर इस दौड़ में मिलिंद से भी ज्यादा अगर कोई चर्चा में रहा हैतो वो उनकी मां हैं, जिन्होंने साड़ी पहन मिलिंद के साथ नंगे पांव दौड़ लगाई।

78 साल की हो चुकी ऊषा सोमन भी किसी आयरन लेडी से कम नहीं है। एक वीडियो में अपने बेटे मिलिंद के साथ ताल से ताल मिलाकर दौड़ती नजर आई हैं। वीडियो 3 अगस्त की है, जिसमें साड़ी पहने और नंगे पांव ऊषा सोमन ने महाराष्ट्र के मानोर इलाके में अपने बेटे के साथ दौड़ रही हैं। बता दें कि मिलिंद ने 26 जुलाई से अपनी दौड़ की शुरुआत की थी। 50 साल के मिलिंद पिछले साल द आर्यनमैन का खिताब जीत चुके हैं। स्वीट्जरलैंड में हुई आर्यनमैन ट्रायलथन के दौरान उन्होंने 42.2 किमी दौड़ पूरी की थी।

लोग अक्सर कहते हैं कि उम्र बस एक आंकड़ा होता है, मगर मिलिंद की मां ने सच में यह साबित कर दिया है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने ऐसी दौड़ लगाई हो। ऊषा सोमन 2014 में परोपकार के लिए धन जुटाने के लिए ऊषा 100 किलोमीटर पैदल चली थीं। उन्होंने यह दूरी करीब 48 घंटों में पूरी की थी।

Read More:  सामने आया प्लेन की क्रैश लैंडिग से पहले का Inside Video, यात्रियों की थम गई थी सांसे

अपनी मां के साथ दौड़ते हुए बनाई गई इस वीडियो को खुल मिलिंद ने इस्टाग्राम पर अपलोड किया है। इस वीडियो को अभी तक 41 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। देखें वीडियो-

Read More:  कट्टरता सिखाने के इल्‍जाम में फ्रांस सरकार ने 20 मस्जिदों पर लगवाया ताला, तस्‍लीमा नसरीन ने पूछा- बाकी देश कब करेंगे ऐसा?