पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ और उनके तीन बच्चों को फौरी राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने संयुक्त जांच टीम (जेआईटी) बनाने का आदेश दिया है। पनामा पेपर्स मामले में पांच जजों की बेंच ने 3-2 के मत से फैसला सुनाया। सिर्फ 2 जजों ने ही शरीफ के खिलाफ अंसतोष जताया, जबकि अन्य तीन जज जेआईटी के पक्ष में नजर आए। पाकिस्तान की शीर्ष अदालत ने मामले में जेआईटी को जांच कर 60 दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा है। अदालत के बाहर रिपोर्टर्स से बात करते हुए पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाज़ा आसिफ ने कहा, ”उन्होंने (जजों) वही कहा जो वजीर-ए-आजम पहले ही अपने ख़त में कह चुके हैं कि मुद्दे की जांच के लिए एक कमीशन बनाया जाना चाहिए। हम सभी तरह की जांच के लिए तैयार हैं। आज यह स्थापित हो गया कि सुप्रीम कोर्ट में हमारे विरोधियों द्वारा दिया गया कोई भी सबूत या त्याग काफी नहीं था। हम कामयाब हुए।”
नवाज़ शरीफ का पूरा परिवार घर पर अदालत के फैसले का इंतजार कर रहा था। नवाज की बेटी मरियम शरीफ ने ट्विटर पर घर के भीतर की कई तस्वीरें पोस्ट कीं। इसमें नवाज़ के परिवार के लोग नजर आ रहे हैं। फैसला आने के बाद मरियम ने उर्दू में कई ट्वीट किए। हालांकि कई पाकिस्तानी यूजर्स ने मरियम को ट्रोल करना शुरू कर दिया। फातिमा इशफाक़ ने लिखा, ”वाह, आप लोग सही में कमाल हो। आपके खिलाफ दिए गए फैसले पर जश्न मना रहे हो, कुछ तो शर्म करो।” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”जजों ने आपके खिलाफ फैसला नहीं दिया मगर आपके पक्ष में भी नहीं दिया। इस तरक तस्वीरें पोस्ट करना बेहद घटिया है, नहीं?”
देखें मरियम के ट्वीट्स पर आईं प्रतिक्रियाएं:
PMLN family, coffee & news ? pic.twitter.com/J7dWi9QsUK
— Maryam Nawaz Sharif (@MaryamNSharif) April 20, 2017
Mubarik ! Wazir-e-Azam Nawaz Sharif ….. Alhamdolillahi Rab-al-Aalameen
— Maryam Nawaz Sharif (@MaryamNSharif) April 20, 2017
Praise & glory be to Allah alone. Shukrana & mubariks ? pic.twitter.com/yM92bIJJoc
— Maryam Nawaz Sharif (@MaryamNSharif) April 20, 2017
Celebrations ?? pic.twitter.com/CmtquN5KeT
— Maryam Nawaz Sharif (@MaryamNSharif) April 20, 2017
Bachy abi tu nawaz ny aur zaleel hona hai JIT main ?? mubarik ho aur zaleel hony ki ?????
— N I A Z I (@ZAHEERNIAZI) April 20, 2017
Aj ky fiasly sy pr sabt hota hai patwariun ko beazti feel nahi hoti ???
— N I A Z I (@ZAHEERNIAZI) April 20, 2017
SC has ordered to JIT (Than e dar) to probe entire family for their corruption. Is it victory for the family? Any comments pls
— Furqan Munir (@Nicehailian) April 20, 2017
https://twitter.com/PedestrianPoet/status/854995409722265600
https://twitter.com/hassaanalikhan/status/854993577184813058
seriously ?, you guys are awesome. You ppl are enjoying a verdict given against you. Kuch Shrm
— Fatima Ishfaq (@fatima_ishfaq) April 20, 2017
