दुनिया में बहुत कुछ अजीब लग सकता है। कई लोगों को यह बात हैरान कर सकती है कि देश में एक ऐसा म्यूजियम है जहां लोग कपड़े पहनकर नहीं जा सकते हैं। कहने का मतलब यह है कि इस म्यूजियम में एंट्री लेन के लिए आपको कपड़े उतारने होंगे और निर्वस्त्र होकर अंदर जाना है। हालांकि आप सिर्फ जूते पहन सकते हैं, इसके पीछे भी एक लॉजिक है। चलिए आपको इस बारे में हम बता रहे हैं।
फ्रांस में है यह म्यूजियम
यह खास म्यूजियम फ्रांस में है। जहां दिसंबर तक हर महीने में केवल एक दिन अनोखी एग्जीबिशन जाएगी। अब अजीब लगने वाली बात यह है कि यहां अंदर आने के लिए आपके शरीर पर कपड़े नहीं होने चाहिए। मतलब आपको बिना कपड़े पहने ही अंदर जाने की इजाजत मिलेगी। वैसे तो आप बिना जूते पहने भी जा सकते हैं लेकिन संग्रहालय का फर्श लकड़ी का है, जिस पर चलने के लिए आप जूते पहन सकते हैं। यह जानकारी फ्रांस के एफएफएन नैचुरिस्ट संगठन के एरिक स्टेफनट ने दी है।
यह म्यूजियम फ्रांस के शहर मार्सिले में है। इसे मार्सिले म्यूजियम नाम से भी लोग जानते हैं। इस एग्जीबिशन में प्रकृतिवादी समुदायों के साथ-साथ फ्रांस और स्विटजरलैंड के सार्वजनिक और निजी संग्रहों की 600 तस्वीरें, फिल्में, पत्रिकाएं, पेंटिंग, मूर्तियां और अन्य कलाकृतियां शामिल हैं।
असल में यह म्यूजियम यूरोप में प्रकृतिवाद (Naturism) के इतिहास को दर्शाने वाले नग्न चित्रों की प्रदर्शनी लगा रहा है। म्यूजियम के अनुसार, वे चाहते हैं कि लोग बिना कपड़ों के ये सारी कलाकृतियां देखें औऱ खुद को इस प्रदर्शनी से कनेक्ट कर सकें। हालांकि कुछ लोगों को लगता है कि यह अजीब है, बिना कपड़ों के म्यूजियम के अंदर जाने में कई लोग सहज नहीं होंगे।