जानी-मानी मॉडल और अदाकारा मंदना करीमी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। यह वीडियो एक पार्टी का है। इस वीडियो में मंदना हाथों में सिगरेट लेकर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद मंदना करीमी लोगों के निशाने पर आ गई हैं। गौरव डालमिया नाम के एक शख्स ने मंदना करीमी को निशाने पर लेते हुए लिखा कि ‘कोशिश करीए की सिगरेट के साथ तस्वीर या वीडियो पोस्ट ना करें। यह सहीं मैसेज नहीं देता।’

एक यूजर ने लिखा कि आप मेरी फेवरेट हैं लेकिन ऐसा लगता है कि आप इन दिनों डिप्रेस्ड हैं। सारा सिंह नाम की एक यूजर ने मंदना के इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि ‘आपकी हाथों में सिगरेट हैं क्या आपको मालूम है कि यह वीडियो हजारों लड़कियां देख रही हैं।’ एक यूजर ने लिखा कि सिगरेट को बढ़ावा मत दीजिए। आपको कई लोग फॉलो करते हैं। हालांकि कई लोगों ने इस वीडियो को लेकर मंदना का सपोर्ट भी किया है। लोगों ने लिखा है कि मंदना बालिग हैं और सिगरेट पीना या ना पीना यह तय करना उनका काम है।

आपको बता दें कि अभिनेत्री मंदना करीमी हाल ही में उस वक्त सुर्खियों में आई थीं जब उन्होंने अपने पति गौरव गुप्ता के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया और फिर कुछ समय बाद इसे वापस भी ले लिया। मंदना करीमी ने बिग बॉस सीजन 9 से काफी नाम कमाया था। इस सीजन में मंदना दूसरे नंबर पर रही थी। मंदना करीमी ने ‘भाग जॉनी’, ‘मैं और चार्ल्स’, ‘क्या कूल हैं हम-3’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।

इसी साल फरवरी के महीने में मंदना करीमी उस वक्त चर्चे में आई थीं जब उन्होंने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। इस फोटो में मंदना अपनी एब्स दिखाने की कोशिश कर रही थीं। अपनी एब्स दिखाने के लिए मंदना ने अपनी टी-शर्ट ऊपर कर रखी थी और अपनी जींस का बटन भी खोल रखा था। इस तस्वीर को लेकर भी लोगों ने मंदना करीमी पर निशाना साधा था।