टीवी रियलिटी शो में प्रतिभागियों से अजीबो-गरीब स्टंट कराए जाते हैं। ऐसे ही एक टीवी शो का फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें प्रतिभागियों को जो टास्क दिया गया है, उसके बारें में सुनकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे। शो में प्रतिभागियों को अपने पार्टनर्स के कपड़े मुंह से उतारने का टास्क दिया गया था। वीडियो में एक शख्स अपनी फीमेल पार्टनर के कपड़े दांत से उतारते हुआ नजर आ रहा है। पुरुष, पार्टनर का टॉप दांत से उतार देता। अपने टास्क को पूरा करने के लिए शख्स महिला की जींस को उतारने की कोशिश करता है। इस दौरान जब वह पैंट की जिप खोलने के कोशिश करता है तो उसका चेहरा फंस जाता है। हालांकि बाद में वह अपना टास्क सफलतापूर्वक पूरा करता है।

वीडियो में और भी कपल अपना टास्क पूरा करते हुए नजर आ रहे हैं। यह रियलिटी शो पुर्तगाल का है, जो कि यूके के रियलिटी शो की तरह ही है। मिरर के मुताबिक यह क्लिप सामने आने के बाद अब तक 1 मिलियन (10 लाख) से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार रियलिटी और लाइव शो के दौरान ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी है। कुछ महीने पहले ब्रिटेन के शो ‘बिग ब्रदर’ का एक वीडियो सामने आया था। वैसे तो विवादों के चलते यह शो पहले भी सुर्खियों में रहा है। लेकिन इस बार इसका कंटेंट इसे चर्चा में ले आया। ‘बिग ब्रदर’ शो के एक सीजन का एक सेक्स वीडियो लीक हो गया था। यह वीडियो ऑनलाइन काफी वायरल हुआ था। इस वजह से अकसर विवादों में रहा यह शो एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। इस सेक्स वीडियो में स्टीवन गूडी और किम्बर्ली किसेलोविच को कैमरे पर इंटिमेट होते देखा गया था।

https://www.youtube.com/watch?v=5TCZnZNMQqA