ईवटीजिंग लड़कियों के लिए एक बेहद गंभीर और उन्हें परेशान कर देने वाली समस्या है। मगर ईवटीजिंग जैसे घटिया काम में भी कोई शख्स अपना कितनी ज्यादा दिमाग का इस्तेमाल कर सकता है यह जानकर आप हैरान रह जाएंगे। कोई शख्स किसी लड़की को घूरता है तो उसे पता चल ही जाता है। मुश्किल तब होती है अगर शख्स ने सनग्लासिस लगा रखें हों। मगर ईवटीजिंग करने का जो तरीका इस शख्स ने इजात किया है उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इस शख्स ने लड़की को घूरने के लिए अपने मोबाइल कैमरा का इस्तेमाल किया। सिंगापुर में भारतीय मूल की रहने वाली उमा मगेश्वरी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में एक शख्स बड़ी ही बेशर्मी से उसे लगातार अपने कैमरे के जरिए घूर रहा है। फेसबुक पोस्ट के मुताबिक उमा मेट्रो में सफर कर रही थी और उसके सामने वाली सीट पर बैठा शख्स उसकी वीडियो बना रहा था या फिर बस कैमरे की मदद से उसे घूर रहा था। मगर शीशे पर बनी रिफ्लेक्शन के जरिए उमा समझ गई कि यह शख्स उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग करने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में उमा ने भी अपने कैमरे के जरिए उस शख्स की वीडियो रिकॉर्डिंग कर फेसबुक पर पोस्ट कर दी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कैसे यह शख्स ईवटीजिंग के लिए अपने कैमरे का इस्तेमाल कर रहा है।
देखें वीडियो (Source: Facebook)
इसके अलवा लड़की ने पूरी घटना को लेकर एक पोस्ट भी लिखी है।
