महाराष्ट्र के परभणी से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां गणेश मूर्ति विसर्जन के समय डांस कर रहे शख्स की अचानक मौत हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जनसत्ता इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

पीटीआई के अनुसार, गणेश मूर्ति विसर्जन के समय शख्स डांस कर रहा था। विसर्जन के लिए धूम-धाम से शोभा यात्रा निकाली गई। शख्स यात्रा में धूम-धाम से नाच रहा था। नाचते-नाचते शख्स अचानक से गिर पड़ा। इस घटना की जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी। जमीन पर गिरते ही शख्स की मौत हो गई। इससे वहां अफरा-तफरी का मौहाल हो गया।

घटना की जानकारी एक अधिकारी ने दी। अधिकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार शाम को जिंतूर कस्बे की है। अधिकारी ने आगे बताया, ‘‘बोर्डी निवासी संदीप कदम ‘डिस्क जॉकी’ (डीजे) संगीत पर डांस करते समय अचानक से गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’’ उन्होंने आगे बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की पुष्टि होगी। इस घटना से मूर्ति विसर्जन कर रहे लोग हैरान हैं, कुछ का कहना है कि शख्स की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है।

बता दें कि गुजरात से एक ऐसी घटना सामने आई है। यहां 5 साल के बेटे का जन्मदिन मना रही मां की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई। यहां एक मां अपने 5 साल के बेटे का धूमधाम से बर्थ डे मना रहीं थीं। वह स्टेज पर पति के साथ पार्टी एंजॉय कर रहीं थीं। इसी दौरान उन्हें हार्ट आया और उनकी मौत हो गई। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जनसत्ता इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरानी जता रहा है।

यह दुखद घटना वलसाड जिले का है। वापी के एक नामी होटल में बारोट परिवार बच्चे का जन्मदिन मना रहा था। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि यामिनीबेन अपने बेटे का जन्मदिन मना रही हैं। पार्टी काफी धूम-धाम से रखी गई है। पार्टी के लिए काफी अच्छी सजावट की गई है। वहां काफी लोग मौजूद हैं। हर कोई पार्टी की लुफ्त उठा रहा है। काफी चहल-पहल है। गाना बज रहा है। लोग खा-पी रहे हैं। डांस कर रहे हैं। पार्टी में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक मौजूद हैं। सभी लोग जश्न मना रहे हैं। हर तरफ खुशियां है। बेटे के बर्थ डे को यादगार बनाने के लिए माता-पिता और पूरा परिवार लगा हुआ है।