सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स अजगर का शिकार करते दिख रहा है। लेकिन इसमें हैरान कर देने वाली बात वह तरीका है जिससे शख्स सांप को पकड़ता है। वीडियो देखे बिना शायद आपके लिए भी यकीन कर पाना मुश्किल हो कि वह शख्स अपने पैर की मदद से सांप को पकड़ता है। वीडियो में दिखाया गया है कि शख्स अपने पैर पर किसी चीज का लेप लगाता है और अजगर की गुफा में उसे घुसाकर लेट जाता है। शख्स के साथ उसके कुछ और लोग भी होते हैं। वह अजगर को पकड़ने में उसकी मदद करते हुए दिखाई देते हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि शख्स को बिल्कुल भी डर नहीं होता। उसे देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह पहले भी ऐसा काम कर चुका है। इस वीडियो को Gerard Lyons नाम के शख्स ने 2012 में शेयर किया था। तब से लेकर अबतक इस वीडियो को 55 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। जरार्ड ने बताया था कि वीडियो अफ्रीका के रेगिस्तान कालाहारी का है। वीडियो में अजगर का शिकार करते दिख रहे लोग सेन जनजाति के हैं।
हालांकि, अभी यह साफ नहीं पता चला है कि उन लोगों ने सांप के साथ क्या किया होगा। वे उसे मारकर खाने वाले थे या बेचकर पैसा कमाने वाले थे यह फिलहाल साफ नहीं है।
इस तरह की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
देखिए वीडियो