अमेरिका के अल्बामा में एक शख्स महिला के साथ दोस्ती बढ़ानी और उसके साथ वक्त गुजारना बहुत भारी पड़ी। मौके पर पहुंचे महिला के पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके बाद गुस्साए पति ने उस शख्स की जमकर पिटाई की। अल्बामा के रहने वाले एक शख्स ने उस समय अपना धैर्य खो दिया जब वह घर वापस आया और उसने अपनी पत्नी को किसी और के साथ बेड पर देखा। यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया और बाद में सोशल मीडिया पर भी तेजी फैल गया है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला का प्रेमी और महिला बेड पर थे। उसी दौरान कमरे के दरवाजे से एक शख्स आता हुआ नजर आ रहा है। यह शख्स और कोई नहीं बल्कि महिला का पति था। महिला के पति ने पत्नी और उस शख्स को एक साथ बिस्तर पर देख आगबबूला हो गया है और उसने सीधे पत्नी के प्रेमी पर हमला कर दिया। पति के अचानक हुए हमले से महिला वहां से भाग खड़ी हुई। वीडियो में दिखा

ई दे रहा है कि महिला का पति उसके प्रेमी को बुरी तरह से घूसों से मारता है। वह बेड पर चढ़कर बिना कुछ सुने एक के बाद एक लगातार हमला करता है।

गुस्से में वह पत्नी के प्रेमी को बिस्तर से उठाकर नीचे फेंक देता है। इसके बाद एक बार फिर से हमला करता है। गुस्साया पति लात-घूसों से जमीन पर गिराकर मारता है। वह उसे दोनों टांगों के बीच में दबा लेता है। यह वीडियो इंटरनेंट पर वायरल हो गया है। हालांकि वीडियो को देखकर घटना को सत्यापित नहीं किया जा सकता। इस घटना की पुष्टि नहीं हो सकी है, सिर्फ इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

देंखे वीडियो:

https://www.youtube.com/watch?v=6jOnpwig-MA