आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक लड़के ने अपने प्यार के बारे में दुनिया को बताने के लिए हैरान कर देने वाला रास्ता निकाला। वह अपनी लवर की मंगनी में पहुंच गया और उसने वहां जो किया उसे देखकर कार्यक्रम में मौजूद हर शख्स आश्चर्यचकित रह गए। समारोह में पहुंचे लड़के ने स्टेज पर बैठी अपनी गर्लफ्रेंड को सबके सामने गले लगाया और किस भी किया। यह देखकर मंगनी करने आए लड़के और उसके परिवार वालों को गुस्सा आ गया है वो कार्यक्रम से चले गए। जिसके बाद लड़की के घरवाले इस रिश्ते के लिए राजी हो गए। बाद में लड़के के घरवालों भी वहां पहंचे और दोनों कपल को आशीर्वाद दिया।

इंडिया टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद के बाहरी इलाके में स्थित बक्कन्नपालेम गांव में शनिवार को हुई। लड़की के घरवाले दोनों के रिश्ते के खिलाफ थे और उन्होंने अपनी बेटी की शादी कहीं और तय कर दी। शनिवार को उसकी मंगनी थी। दुल्हन और होने वाले दूल्हे के बीच अंगूठी का आदान-प्रदान होना था। ठीक उसी समय लड़की का लवर (प्रेमी) वहां पहुंच गया। समारोह में मौजूद लोग उसे देखकर हैरान रह गए। उसने सबके सामने इस बात का ऐलान किया वह उससे प्यार करता है और शादी करना चाहता है। लड़की ने उसका साथ देते हुए इस रिश्ते पर अपनी हामी जता दी।

दोनों की प्यार की कहानी सामने आने से दूल्हे के परिवार वालों गहरा सदमा लगा और वह वहां से गुस्से में चले गए। जिसके बाद  प्रेमी ने लड़की के परिवार वालों से बात की और शादी के लिए उन्हें मनाने की कोशिश की। लड़की ने भी अपने घर वालों को मनाने में उसका पूरा साथ दिया और सभी बाधाओं को दूर कर अपने परिवार को इस रिश्ते के लिए तैयार किया। मामले में समुदाय के बड़े लोगों के हस्तक्षेप के बाद लड़के के परिवारवालों को बुलाया गया। लड़के के घरवालों ने इस रिश्ते को मंजूरी दे दी।