अतंरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर मैजिशियन डेविड ब्लेन हमेशा अपनी ट्रिक्स से ऑडियंस को हैरान कर देते हैं। लेकिन ऐसा शायद ही कभी हुआ हो जब वह खुद हैरान रह गए हों। हाल ही में 43 साल के ब्लेन लास वेगास के MGM ग्रांड गार्डन एरीना में एक स्टंट परफॉर्म कर रहे थे, जहां उन्हें बंदूक से निकली गोली को मुंह से पकड़ना था। लेकिन यह स्टंट गलत हो गया और उनकी जान जाते-जाते बची। उनका यह स्टंट E4 चैनल पर उनके Beyond Magic पर दिखाया गया था, जिसे देख अधिकतर दर्शक हैरान रह गए।
इस स्टंट के दौरान उन्होंने एक मेटल कप को दांतों में जकड़ा हुआ था, जो कि एक स्पेशल gumshield की प्रोटेक्टेशन थी। ब्लेन ने एक रस्सी पकड़ी थी जोकि बंदूक से जुड़ी हुई थी और बंदूक से निकल रही लेजर से पता लग रहा था कि निशाना कहां पर लग रहा है। उन्होंने जैसे ही बंदूक चलाई गोली कप में जाकर तो लगी, लेकिन ब्लेन की जकड़ से gumshield निकल गई।
ब्लेन ने बताया कि एक बार उन्हें लगा कि उनकी मौत निश्चित है, लेकिन फिर उन्हें महसूस हुआ कि वो जीवित बच गए हैं। जानकर आश्चर्य होगा कि डेविड अभी भी इस तरह के स्टंट करना चाहते हैं। वीडियो को 7 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
देखें वीडियो:
https://www.youtube.com/watch?time_continue=118&v=up8gKCGvuo4
