कंडोम ऐड में सनी लियोनी को दिखाने पर एक आचार्य का गुस्सा फूटा है। बुधवार को टीवी डिबेट के दौरान उन्होंने कहा कि समुंदर किनारे सनी को दिखाना महज अश्लीलता है। यह लोगों को जागरूक करने का तरीका नहीं है, बल्कि टीवी पर सेक्स बेचकर पैसे बनाने का जरिया है। बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार ने टीवी पर कंडोम ऐड्स दिखाने को लेकर सख्त फैसला लिया था। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने ऐसे ऐड्स को दिखाने के लिए समय निधार्रित किया था। सरकार के नोटिस के मुताबिक, रात दस बजे से लेकर सुबह छह बजे तक तक ही ऐसे ऐड्स दिखाए जा सकते हैं। यह फैसला बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी से जुड़े एक कंडोम ऐड को लेकर हुई शिकायत के बाद आया है, जिस पर टीवी डिबेट में आचार्य ने अपनी नाराजगी जाहिर की। यह मामला अंग्रेजी न्यूज चैनल सीएनएन न्यूज 18 से जुड़ा हुआ है। बुधवार शाम सात बजे इस पर ऐपिकसेंटर नाम के कार्यक्रम आ रहा था। ‘क्या सरकार को विज्ञापनों के लिए नियम बनाने चाहिए?’ विषय पर टीवी डिबेट हो रही थी। एंकर श्रेया ढौंडियाल के साथ इसमें आचार्य डॉ.विक्रमादित्य के साथ टीवी और फिल्म जगत से कुछ पैनलिस्ट मौजूद थे।
It’s vulgarity to show @sunnyleone lying half-naked in a beach: @AchVikrmaditya tells @shreyadhoundial on #Epicentre | #CondomAdBan pic.twitter.com/ebTXRNUf3k
— News18 (@CNNnews18) December 20, 2017
डिबेट के दौरान आचार्य ने कहा, “कंडोम ऐड में सनी लियोनी को ही क्यों लिया जाता है? भद्दे ऐड्स में समुंदर किनारे उन्हें अर्धनग्न हालत में दिखाया जाता है। ये तरीका है एजुकेट करने का? आप देखिए कैसे सनी लियोनी अर्धनग्न हालत में समुंदर के किनारे लेटी हैं। आप इस चीज को टीवी चैनल पर बेच रहे हैं। यह अश्लीलता है और आप उसे देखना चाहते हैं। अगर चीजें सीखना चाहते हैं, तो और भी चीजें हैं। आप यहां गलत मुद्दा उठा रहे हैं।”
आचार्य ने आगे बताया, “हम सेक्स के खिलाफ नहीं है। यह परंपरा के साथ पाप भी है। कंडोम ऐड में सनी लियोनी ही क्यों? लोगों को जागरूक करने और उन तक संदेश पहुंचाने के लिए कई और तरीके भी हैं। ऐड्स में सनी को समुंदर किनारे लेटे दिखाना अश्लीलता है। बच्चों को अन्य तरीकों से भी जागरूक किया जा सकता है। लोग सेक्स बेच रहे हैं। टीवी इंडस्ट्री में ढेर सारे पढ़े-लिखे लोग हैं। फिर भी इस तरह के भद्दे ऐड्स पैसे बनाने के लिए तैयार किए जाते हैं।”
