तेंदुए द्वारा आबादी वाले इलाकों में दिखाए देने और लोगों के ऊपर हमला करने के मामलों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि कई मामलों में लोगों की ओर से तेंदुए या फिर अन्य जंगली जानवरों को मारने के भी मामले सामने आए हैं। उत्तर पूर्व भारत के एक गांव में तेंदुआ अचानक से एक घर में घुस गया और महिला पर हमला कर दिया। तेंदुए ने घर में मौजूद परिवार को ब्रेकफास्ट करने के दौरान भागने पर मजबूर कर दिया। प्रनीता दास और उसके पति बोलेन दास अपने तीन बच्चों के साथ घर में मौजूद थे। अचानक से तेदुए को देखकर उन्होंने अपने बच्चों को बाहर निकाला। लेकिन जैसे ही प्रानीता ने भागने की कोशिश की, तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। उनके गले और हाथ पर तेंदुए के पंजे के निशान है। तेंदुए द्वारा किए गए हमले के बाद उन्होंने चिल्लाकर गांव वालों को अलर्ट किया। जिसके बाद लाठी-डंडे से लैस गांववालों ने तेंदुए को पीटने का प्रयास, लेकिन तब तक वन विभाग के कर्मचारी पहुंच गए।

घर में कैद हुए तेंदुए का वीडियो यू-ट्यूब पर अपलोड किया गया है। वीडियो को 23 फरवरी को अपलोड किया गया है और इसको अब तीन लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि घर में फंसा हुआ तेंदुए बाहर निकलने की कोशिश करता है, लेकिन नाकाम रहता है। वन विभाग की टीम तेंदुए को काबू करने के लिए के लिए इंजेक्शन देने की कोशिश करते हैं। इस दौरान गुस्साया घर की खिड़की से पंजा निकालकर हमला करता है। वन विभाग की टीम तेंदुए को बेहोश करके पिंजड़े में बंद कर लेती है।

गौरतलब है कि हाल के समय में तेंदुए को मारे जाने की काफी घटनाएं सामने आई हैं। कुछ दिन पहले गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में तेंदुए को जान से मारने और फिर जलाने का मामला सामने आया। तेंदुए ने एक शख्स पर हमला किया था। जिसके बाद शख्स और उसके दोस्तों ने तेंदुए को डंडे और कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी थी। तेंदुए के पैरों में बड़ा-सा पत्थर बांधकर उसके शव को नदी में फेंक दिया था। बाद में पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो लोगों ने उसके तेंदुए को शव नंदी से बाहर निकालकर उसे जला दिया था। ताकि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं बचे। पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को हिरासत में ले लिया था।

Video Source:  Youtube/Caters Clips

https://www.youtube.com/watch?v=Y8J6_DrYXLs