नोटबंदी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोशल मीडिया पर काफी खिंचाई हो रही है। शुक्रवार (25 नवंबर) को इसके लिए #लल्लनटॉप_Modiसरकार ट्रेंड कर रहा था। इसपर मोदी के नोटबंदी के फैसले की आलोचना हो रही है। एक ने लिखा, ‘#लल्लनटॉप_Modiसरकार ने जनता के पास बस लोलीपोप खरीदने भर के पैसे छोड़े।’ दूसरे ने लिखा, ‘इस तरह मोदीजी ने रघुराम राजन के जाते ही RBI को कैसे हाईजैक किया, वो न सिर्फ देश देख रहा है है बल्कि विश्व भी देख रहा है’, तीसरे ने लिखा, ‘आप पुराने नोट से पेट्रोल डलवा सकते हो, टैक्स भर सकते हो, मोबाईल रीचार्ज करवा सकते हो लेकिन सब्जी और दूध नहीं खरीद सकते’, वहीं किसी ने लिखा, ‘चंद अय्याश उद्योगपतियों के “Yacht” के शोक की खातिर हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था का “Ship” डूबो डाला #लल्लनटॉप_Modiसरकार यह तूने क्या कर डाला’, इसके अलावा कोई कह रहा है कि मोदी जनता के पैसों से होली खेल रहे हैं तो कोई लिख रहा है कि मोदी गरीबों से लेकर पूंजीपतियों को दे रहे हैं।
मोदी सरकार द्वारा 8 नवंबर को नोटबंदी का एलान किया गया था। मोदी द्वारा किए गए एलान में कहा गया था कि 30 दिसंबर के बाद से 500 और 1000 रुपए के नोट अमान्य हो जाएंगे। लोगों से उनके नोटों को बैंकों में जमा करने के लिए कहा गया था। हालांकि, कुछ जगहों पर नोटों को चलाने की इजाजत मिली थी। जिसे 24 नवंबर यानी कल के बाद से बंद कर दिया। अब सिर्फ 500 रुपए के नोट ही चल सकते हैं। वह भी सिर्फ 15 दिसंबर तक। वहीं 1000 के नोटों को अब बैंक में ही जमा करवाना होगा।
बैंकों और एटीएम के बाहर लगी लाइन खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। आम लोगों के अलावा विपक्षी दल भी सरकार को निशाने पर लेने का मौका नहीं छोड़ रहे। संसद में शीतकालीन सत्र की कार्यवाही भी इस वजह से नहीं हो पा रही। आठ दिन से संसद में हंगामे के अलावा कोई काम नहीं हुआ है। विपक्षी दल लगातार पीएम मोदी को संसद में आकर बहस करने की चुनौती दे रहे हैं।
देखिए #लल्लनटॉप_Modiसरकार पर लोग कैसे-कैसे ट्वीट कर रहे हैं –
https://twitter.com/naam_pk/status/801824870191558661
https://twitter.com/amarakhbaranth1/status/801878693765410818
https://twitter.com/AbhayDubey_/status/801864412638216192
https://twitter.com/WithPGV/status/801857213639716864
https://twitter.com/DonMufflerMan/status/801855449771323392
https://twitter.com/WithPGV/status/801854681274142721
चंद अय्याश उद्योगपतियों के "Yacht" के शोक की खातिर हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था का "Ship" डूबो डाला? #लल्लनटॉप_Modiसरकार यह तूने क्या कर डाला? pic.twitter.com/3B1RxXFmeg
— #BabyMufflerMan Avi 🙂 (@Humhongekamyab1) November 24, 2016
जब बच्चा कोई बड़ी गलती कर देता है तो पूछे जाने पर मुह नही खोल पता बस रो देता है।
अभी मोदी जी वैसे ही एक बच्चे बने हुए है।#लल्लनटॉप_Modiसरकार— Aishwary Verma (@AishwaryVerma9) November 24, 2016
#लल्लनटॉप_Modiसरकार ने जनता के पास बस लोलीपोप खरीदने भर के पैसे छोड़े। मोदी जी भी इसलिए ही चुप है क्योंकि वो भी लोलीपोप चूस रहे है।
— Aishwary Verma (@AishwaryVerma9) November 24, 2016
इस तरह मोदीजी ने रघुराम राजन के जाते ही RBI को कैसे हाईजैक किया, वो न सिर्फ देश देख रहा है है बल्कि विश्व भी देख रहा है #लल्लनटॉप_Modiसरकार
— Lalu Prasad Yadav (Parody) (@ModiLeDubega) November 24, 2016