विस्तारा एयरलाइन की फ्लाइट में छेड़छाड़ का शि‍कार हुईं दंगल फेम एक्ट्रेस जायरा वसीम ने आखि‍रकार आरोपी के खि‍लाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है। जायरा ने ये एफआईआर मुंबई के सहर पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। मुंबई पुलिस ने धारा 354 (छेड़छाड़) और पॉक्सो अधिनियम के तहत शि‍कायत दर्ज कर ली है। क्योंकि जायरा माइनर हैं इसलिए ये मामला पॉक्सो अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस के पास एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़ करने वाले यात्री की जानकारी पहुंच चुकी है। जानकारी के मुताबिक, विस्तारा एयरलाइन की ओर से जायरा के साथ छेड़खानी करने वाले यात्री के बारे में सारी जानकारी मुंबई पुलिस और मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन और DGCA को दे दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, ये यात्री भारतीय ही है। पुलिस जल्द से जल्द इस यात्री तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। इस मामले में एयरलाइन कंपनी ने क्रू मेंबर्स के बयान भी ले लिए हैं। ये सारी जानकारी भी पुलिस तक पहुंचाई जा रही है।

[jwplayer f9z0jnZI-gkfBj45V]

इस घटना के मीडिया में आने के बाद आम आदमी पार्टी के नेता और कवि कुमार विश्वास ने ट्वीट किया है। कुमार विश्वास ने अपने ट्वीट में कुछ महिलाओं पर निशाना साधते हुए समाज के बीमार होने की बात कही है। कुमार विश्वास ने अपने इस ट्वीट में लिखा- अपनी प्रतिभा से पहचान बनाने वाली 17 साल की बच्ची प्लेन में खुद के साथ हुई छेड़छाड़ को रोते हुए बताती है तो धार्मिक घृणा से बजबजाती महिलाएं उसकी पीड़ा के उपचार की बजाय इसे भी उस बच्ची का Publicity Stunt बता रही हैं? सिर्फ ‘ज़ायरा’ नाम के कारण? हम शायद ज़्यादा बीमार हो रहे हैं।

 

अपने इस ट्वीट में कुमार विश्वास ने उन महिलाओं पर निशाना साधा है जो जायरा के मुसलमान होने के चलते उनके साथ हुई इस घटना को उनका प्बलिसिटी स्टंट बता रही हैं।

https://twitter.com/JagratiShukla29/status/939744557075329024

https://twitter.com/JagratiShukla29/status/939747327681556481