कम्युनिस्ट नेता कविता कृष्णन ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सोमनाथ भारती को निशाने पर लिया। कविता कृष्णन ने सोमनाथ भारती के साथ-साथ पार्टी के पूर्व नेता योगेन्द्र यादव को भी घेरा। दरअसल, सोमनाथ भारती ने एक ट्वीट किया था। उसमें भारती ने नोएडा में नाइजीरिया के स्टूडेंट्स पर हो रहे हमलों की खबर को ट्वीट करते हुए लिखा कि मीडिया उस मामले को दबा रही है लेकिन ऐसे ही मामले (खिड़की एक्सटेंशन) जिसमें उनका नाम आया था उसको बहुत उछाला गया था। सोमनाथ भारती घुमा फिराकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार का जिक्र करना चाहते थे।
लेकिन कविता कृष्णन ने उनपर फिर से भेदभाव का आरोप लगाया। कविता ने लिखा कि आप नेता सोमनाथ भारती ने फिर से भेदभाव वाला कमेंट किया है। कविता ने इसके बाद भी कई ट्वीट किए। जिसमें उन्होंने लिखा कि सोमनाथ भारती पहले भी खिड़की एक्सटेंशन वाले मामले पर झूठ बोलते रहे हैं। उन्होंने लिखा कि पुलिस को भी कोई सबूत नहीं मिला था।
क्या है खिड़की एक्सटेंशन मामला: 2014 में मंत्री रहते हुए सोमनाथ भारती ने कुछ लोगों के साथ खिड़की एक्सटेंशन में कुछ अफ्रीकी युवतियों पर देहव्यापार में संलिप्त होने का आरोप लगाते हुए उनके कमरे में रेड की थी। फिर युवतियों ने बदसलूकी के आरोप लगाए और मामला भी दर्ज करवाया गया। सितंबर महीने में आयोग ने भारती को दोषी ठहराते हुए सभी पीड़ितों को मुआवजा देने के आदेश दिए। भारती पर मुकदमा चलाने का भी आदेश दिया गया था।
क्या है ग्रेटर नोएडा मामला: वहां रहने वाले एक 12वीं के छात्र की मौत के बाद हंगामा है। लड़के के परिवार का आरोप है कि उसको पास में रहने वाले नाइजीरिया के लोगों ने जबरन ड्रग्स देकर मार दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन छात्र की मौत के बाद वहां विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है। लोकल लोग नाइजीरिया के लोगों को वहां से भगाने की मांग कर रहे हैं। दो-तीन हिंसक घटनाएं भी सामने आई हैं।
सोमनाथ भारती ने यह ट्वीट किया था। जिसका आप नेता संजय सिंह ने भी समर्थन किया
Where is Media now? Don't they find it racist n anti-India act? In khirki they were caught red handed involved in drug n human trafficking. https://t.co/o5jW1gwZFo
— Adv. Somnath Bharti: इंसानियत से बड़ा कुछ नहीं! (@attorneybharti) March 28, 2017
@attorneybharti पर गला फाड़कर चिल्लाने वाला मीडिया नाइजीरियन छात्रों के साथ UP में हुई मारपीट पर ख़ामोश क्यों है? pic.twitter.com/WpdoWSlvFv
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) March 28, 2017
कविता कृष्णन ने ये ट्वीट किए थे
AAP's Somnath Bharti still as racist as ever, after Noida racist mob attack, refers to Nigerians as 'they', repeats lies about Khirki 1/n pic.twitter.com/seiWAFnDRD
— Kavita Krishnan (@kavita_krishnan) March 29, 2017
2/n One man judicial enquiry at Khirki Extn found NO evidence that Ugandan victims involved in drug trade, found Bharti guilty of racism pic.twitter.com/92q29I1wcV
— Kavita Krishnan (@kavita_krishnan) March 29, 2017