यूपी के कौशांबी से दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां एक महिला छत पर गई थी तभी वहां बदरों का झुंड पहुंच गया और देखते ही देखते महिला की जान चली गई। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चलिए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है।
दरअसल, अचानक बंदरों के झुंड को देखकर महिला घबराकर छत से गिर गई और फिर उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी पुलिस ने दी है। मामले में कौशांबी के क्षेत्राधिकारी (सीओ) अभिषेक सिंह ने बताया कि पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के कस्बे की रहने वाली 40 साल की किरण देवी दोपहर के समय किसी काम से घर की छत पर गई थीं।
उन्होंने आगे बताया कि इसी दौरान अचानक बंदरों का झुंड छत पर आ गया, जिससे किरण देवी घबरा गई और बंदरों से बचने के चक्कर में उनका पैर फिसल गया और वह छत से जमीन पर आ गिरी।
असल में महिला को लगा होगा कि बंदरों का झुंड उसे नुकसान पहुंचा सकता है। वह घबरा गई, इसी बीच उनका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गई। इस कारण उसकी मौत हो गई। हादसे से गांव के लोग दहशत में है।
अधिकारी ने आगे बताया कि गंभीर रूप से घायल किरण देवी को परिजन नजदीक के अस्पताल गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हं मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस घटना पर हैरानी जता रहे हैं।