Kapil Sharma Trolled: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा सोशल मीडिया में जमकर ट्रोल हो रहे हैं। लोग उन्हें लिख रहे हैं कि कमाते खाते महाराष्ट्र में हो लेकिन दर्द तुम्हें सिर्फ पंजाब का दिखता है। दरअसल देश के कई राज्यों में बारिश कहर बरपा रही है। फिर चाहे वह महाराष्ट्र हो केरल हो बिहार हो हिमाचल हो या फिर पंजाब। हर तरफ लोग बाढ़ से परेशान हैं।

कपिल शर्मा ने गुरुवार को एक वीडियो शेयर करते हुए पंजाब में आई बाढ़ पर अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने वीडियो में लोगों से पंजाब की मदद करने की अपील भी की। कपिल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- पंजाब बाढ़ के लिए अपील: कृपया अपने भाइयों और बहनों की मदद के लिए आगे आएं।

वीडियो में वह कहते सुनाई दे रहे हैं कि पंजाब में कई परिवार बाढ़ से बेघर हो गए हैं। वो लोगों से अपील कर रहे हैं कि जिस रूप में भी वह पंजाब के लोगों की मदद कर सकें जरूर करें। हालांकि इस वीडियो के लिए लोग कपिल शर्मा को शाबाशी देने की जगह ट्रोल करने लगे।

 

बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स कपिल शर्मा को लिख रहे हैं कि देश के कई राज्यों में बाढ़ आई है लेकिन उन्हें सिर्फ पंजाब के हालात पर दर्द हो रहा है। वहीं बहुत से यूजर्स ने ये भी लिखा कि आपकी रोजी रोटी महाराष्ट्र से चल रही है लेकिन यहां के हालात पर आपको दर्द नहीं हुआ। एक यूजर ने लिखा, ‘कपिल जी, जब बाढ़ हमारे महाराष्‍ट्र के सांगली, कोल्‍हापुर में आई तो किसी ने आवाज नहीं उठाई। जिस महाराष्‍ट्र के दम पर पूरा इंडिया पलता है, हमारी फिल्‍म इंडस्‍ट्री जहां है, वो अपना महाराष्‍ट्र ही है। जहां आकर आप अपना सपना पूरा करते हैं।’

[bc_video video_id=”5802522986001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- जब महाराष्‍ट्र, कर्नाटक, असम, बिहार और केरल में बाढ़ आई तब कहा थे। एक अन्य यूजर ने लिखा कि आपका शो सिर्फ पंजाब में नहीं पूरे भारत में आता है, आपको सब के लिए सपोर्ट करना चाहिए।

 

कुद को इतनी बुरी तरह से ट्रोल होते देख कपिल ने एक और वीडियो शेयर किया। इस बार वीडियो में वो महाराष्ट्र के बाढ़ पीड़ितों की मदद की अपील करते दिखे। वीडियो के कैप्शन में कपिल ने लिखा- महाराष्ट्र बाढ़ के लिए अपील: कृपया अपने भाइयों और बहनों की मदद के लिए आगे आएं।