Kapil Sharma Trolled: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा सोशल मीडिया में जमकर ट्रोल हो रहे हैं। लोग उन्हें लिख रहे हैं कि कमाते खाते महाराष्ट्र में हो लेकिन दर्द तुम्हें सिर्फ पंजाब का दिखता है। दरअसल देश के कई राज्यों में बारिश कहर बरपा रही है। फिर चाहे वह महाराष्ट्र हो केरल हो बिहार हो हिमाचल हो या फिर पंजाब। हर तरफ लोग बाढ़ से परेशान हैं।
कपिल शर्मा ने गुरुवार को एक वीडियो शेयर करते हुए पंजाब में आई बाढ़ पर अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने वीडियो में लोगों से पंजाब की मदद करने की अपील भी की। कपिल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- पंजाब बाढ़ के लिए अपील: कृपया अपने भाइयों और बहनों की मदद के लिए आगे आएं।
वीडियो में वह कहते सुनाई दे रहे हैं कि पंजाब में कई परिवार बाढ़ से बेघर हो गए हैं। वो लोगों से अपील कर रहे हैं कि जिस रूप में भी वह पंजाब के लोगों की मदद कर सकें जरूर करें। हालांकि इस वीडियो के लिए लोग कपिल शर्मा को शाबाशी देने की जगह ट्रोल करने लगे।
Punjab floods appeal: pls come forward to support your brothers n sisters #punjabfloods #HumanityFirst @Khalsa_Aid @RaviSinghKA @amarpreet_ka pic.twitter.com/b3hEnO5JMY
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) August 22, 2019
बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स कपिल शर्मा को लिख रहे हैं कि देश के कई राज्यों में बाढ़ आई है लेकिन उन्हें सिर्फ पंजाब के हालात पर दर्द हो रहा है। वहीं बहुत से यूजर्स ने ये भी लिखा कि आपकी रोजी रोटी महाराष्ट्र से चल रही है लेकिन यहां के हालात पर आपको दर्द नहीं हुआ। एक यूजर ने लिखा, ‘कपिल जी, जब बाढ़ हमारे महाराष्ट्र के सांगली, कोल्हापुर में आई तो किसी ने आवाज नहीं उठाई। जिस महाराष्ट्र के दम पर पूरा इंडिया पलता है, हमारी फिल्म इंडस्ट्री जहां है, वो अपना महाराष्ट्र ही है। जहां आकर आप अपना सपना पूरा करते हैं।’
[bc_video video_id=”5802522986001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- जब महाराष्ट्र, कर्नाटक, असम, बिहार और केरल में बाढ़ आई तब कहा थे। एक अन्य यूजर ने लिखा कि आपका शो सिर्फ पंजाब में नहीं पूरे भारत में आता है, आपको सब के लिए सपोर्ट करना चाहिए।
खाते कमाते महाराष्ट्र में ओर दर्द सिर्फ़ पंजाब में जागा कपिल का ! कितने दिन से महाराष्ट्र बाड़ आइ है @ShivSena @BJP4Maharashtra @CMOMaharashtra @MumbaiPolice
— आसूराम बिशनोई (@asubishnoi87) August 22, 2019
We definitely sympathize with our Punjabi brothers and sisters. But @KapilSharmaK9, shame on your insensitivity towards people who suffered from severe floods in MH, where were you hiding ? You are earning name and money in Maharashtra. You are UNGRATEFUL !
— Marathirakshak (@marathirakshak) August 22, 2019
Nikal ke phli fursat mein jb Bihar , odisha or asaam m aayi us waqt to koi appeal nhi ki ab q kr rha h
Tum log aisa log bolte h ki politicians divide kr rhe h people ko par asli sachai ye h ki tum jaise celebrity divide kr rhe ho hame ek dusre ki madad na krke— umang kumar Chaudhary (@demonkingumang) August 22, 2019
कुद को इतनी बुरी तरह से ट्रोल होते देख कपिल ने एक और वीडियो शेयर किया। इस बार वीडियो में वो महाराष्ट्र के बाढ़ पीड़ितों की मदद की अपील करते दिखे। वीडियो के कैप्शन में कपिल ने लिखा- महाराष्ट्र बाढ़ के लिए अपील: कृपया अपने भाइयों और बहनों की मदद के लिए आगे आएं।
Maharashtra flood appeal: pls come forward to support your own people. Jai Hind pic.twitter.com/y6jG8oajRM
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) August 22, 2019