कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल आए दिन फिल्म स्टार्स से पंगे लेती रहती हैं। इस बार उन्होंने मलाइका अरोड़ा पर निशाना साधा। लेकिन यहां उनका दांव उलटा पड़ गया और लोग उन्हें खरी-खोटी सुनाने लगे। लोग ये तक कहने लगे कि जो बात रंगोली कह रही हैं उससे घटिया कुछ नहीं हो सकता। लोग लिख रहे हैं कि अगर रंगोली इसी तरह की मानसिकता दिखाती रहीं तो वह बहुत जल्द अपनी बहन कंगना का करियर बर्बाद कर देंगी। बता दें कि रंगोली कंगना की मैनेजर भी हैं।
दरअसल हुआ ये कि मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो पोस्ट किया। इस तस्वीर में वह नाइट ड्रेस में हैं और उनका बेटा अरहान उनके पैर दबाते दिखाई दे रहा है। इस प्यारी फोटो को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा कि देखिए कैसे मेरा लाडला बेटा मेरा ख्याल रख रहा है।
सोशल मीडिया यूजर्स को ये तस्वीर खूब पसंद आई लोकिन रंगोली को पता नहीं क्या इसमें आपत्तिजनक लगा। रंगोली ने मलाइका की इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट लिया और उसे ट्वीट कर तंज कसते हुए लिखा- ये हैं मॉर्डन इंडियन मां… बहुत सही जा रही हैं।
This is modern Indian mother, very good pic.twitter.com/2sfQl6jFgh
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) 5 November 2019
रंगोली का ट्वीट देख लोग उनपर बुरी तरह भड़क गए और कमेंट कर क्लास लगाने लगे। लोग लिखने लगे कि तुम्हें इस तस्वीर में गलत क्या दिख रहा है..अपनी मानसिकता बढ़ाओ। वहीं बहुत से यूजर्स लिखने लगे कि रंगोली ने इस बार घटियापने की हद पार कर दी है। लोग ये भी लिख रहे हैं कि मां बेटे के रिश्ते पर इस तरह से सोशल मीडिया में बातें लिखना किसी स्वस्थ मानसिकता वाले इंसान का काम नहीं हो सकता।
Kangana Ko retire karwake hi manegi ye
— Aniket (@Aniket41563239) 5 November 2019
She hit new low
— Aakash Sinha (@AakashS63204392) 5 November 2019
Ghatiya insaan ki ghatiya soch #AakThooo
— Srinivas Sawanpally (@sawanpally) 5 November 2019
What’s wrong with this pic now, but only filth and negative thoughts are inside yr mind. Now, you objectifying their relation. It shows yr mentality. Khud to apne behn k pese se pal rhi h dusro ko gyan batti hai. Ese kese chalega didi
— Aman Satish Singhal (@singhalaman35) 5 November 2019
U got that blue tick, as kangnas manager right?
Nd as a responsible social media user, as a women u cant say such thing abt other women, what r she doing tht is her life..let her do it..
Bt why r u spreading such a negativity nd creating new enemies for kangna..— Nikitajewade (@nikitajewade) 5 November 2019
You and your cheap mentality… You are literally damaging Kangana’s career…. I feel this picture is very cute
— Rohit Sk (@RohitSekh111) 5 November 2019
लोगों का गुस्सा भड़कता देख भी रंगोली चंदेल को अपने ट्वीट पर ना तो पछतावा हुआ और ना ही उन्होंने इसे डिलीट किया। उन्होंने लोगों के कमेंट देखने के बाद एक और तंज भरा ट्वीट किया और लिखा- कुछ भी गलत नहीं है। यह शानदार है, ऐसे ही होना चाहिए। काश हमारी मां से इतना प्यार मिला होता।
Nothing at all, its amazing aise he hona chahiye, kash hamari maa se itna pyaar mila hota https://t.co/ypwxSaMSDk
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) 5 November 2019
रंगोली के इस ट्वीट पर भी लोग काफी नाराज हुए और उन्हें फिर से ट्रोल करने लगे।