शादी के सिर्फ दो साल बाद ही हॉलीवुड एक्टर ब्रैड पिट और एक्ट्रेस एंजेलिना जोली तलाक लेने जा रहे हैं। दोनों इसके लिए अर्जी भी दे चुके हैं। एंजेलीना ने 15 सितंबर, 2016 को दोनों के अलग होने की तारीख बताया है। हॉलीवुड की सबसे प्रसिद्ध जोड़ियों में से एक एंजेलीना-पिट ने दस साल के प्रेम संबंधों के बाद अगस्त, 2014 में शादी की थी। टीएमजेड की खबर के अनुसार 41 साल की अभिनेत्री ने गत सोमवार को कानूनी दस्तावेज दायर किए और दंपति के छह बच्चों की देखरेख की जिम्मेदारी मांगी। ब्रैड पिट की यह दूसरी शादी थी। इससे पहले उन्होंने मशहूर अमेरिकिन शो फ्रैंड्स में हीरोइन रही जैनिफर अनिस्टॉन से शादी की थी।

वहीं बिल्ली बॉब थॉर्नटॉन और जोन्नी ली मिल्लर के बाद पिट के साथ एंजेलिना की ये तीसरी शादी थी। जोली और पिट के छह बच्चे मेडॉक्स, पैक्स, जहरा, शिलोह, नोक्स और वीवीएन हैं। 52 वर्षीय पिट और 41 वर्षीय जोली ने कॉरेंस में प्राइवेट समारोह में शादी की थी। दोनों की मुलाकात साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म Mr & Mrs Smith के सेट पर हुई थी। दोनों के बीच समस्याएं होने की अफवाहें पिछले कई महीने से चल रही थीं। करीबी सूत्रों ने कहा कि एंजेलीना बच्चों के देखरेख के पिट के तरीके से नाराज थीं और इस वजह से उन्होंने तलाक की अर्जी दी। एंजेलिना और पिट के तलाक की खबर से एक तरफ जहां दुनियाभर में उनके प्रशंसक हैरान हैं वहीं ट्विटर पर कई यूजर्स ने पिट की पहली पत्नी जैनिफर के लेकर मजाक भी बनाया है। मंगलवार शाम को ट्विटर पर #brangelina ट्रैंड कर रहा था। ऐसा माना जाता है पिट से उनके तलाक के पीछे एंजेलिना थी। ऐसे में अब जब जोली और पिट अलग हो रहे हैं तो जैनिफर खुश होंगी। इसी के ऊपर ट्विटर पर कई सारे ट्वीट किए गए।

https://twitter.com/djjonbaxter/status/778273327655911424

https://twitter.com/halelovatos/status/778280010994024448

 

https://twitter.com/girlhoodposts/status/778275740664078336

https://twitter.com/girlhoodposts/status/778273807740104705

https://twitter.com/AMJ272727/status/778269590224764928

https://twitter.com/jwrdan/status/778263845735391232

https://twitter.com/ItsScottSummers/status/778248182476267521