उरी हमले के बाद पाकिस्‍तान के विदेश सचिव की प्रेस कांफ्रेंस से एक भारतीय न्‍यूज चैनल की पत्रकार ने बाहर निकाले जाने का दावा किया गया। जिस पत्रकार ने यह दावा किया था उसका नाम नम्रता बरार है। वह एनडीटीवी के लिए काम करती हैं। नम्रता ने बताया था कि पाकिस्तान के विदेश सचिव अयाज अहमद चौधरी की प्रेस कांफ्रेंस में उनसे कहा गया था, ‘इस इंडियन को निकालो।’ अंग्रेजी न्‍यूज चैनल एनडीटीवी की पत्रकार नम्रता बरार का दावा किया था कि उन्‍हें पाक विदेश सचिव अजीज अहमद चौधरी की रूजवेल्‍ट होटल में होने वाली प्रेस कांफ्रेंस से बाहर चले जाने को कहा गया। कथित तौर पर उनसे कहा गया, ”इस इंडियन को निकालो।” इस पत्रकार वार्ता के दौरान भारत के किसी की भी मीडियाकर्मी को शामिल नहीं होने दिया गया। नम्रता ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्‍होंने बताया, ”संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा से इतर प्रेस कांफ्रेंस में कहा गया ‘इंडियन को निकालो।’ कोई आश्‍चर्य नहीं, हम भी संभवतया ऐसा ही करेंगे।” हालांकि, ट्विटर यूजर्स ने इस बात पर अलग ही तरह से रिएक्ट किया। ट्विटर पर “Indian ko nikalo” ट्रेंड करने लगा और ज्यादातर लोग इसपर एनडीटीवी का मजाक बना रहे थे।
कोई कह रहा था कि इससे एनडीटीवी की हालत ‘धोबी का कुत्ता ना घर का ना घाट का वाली हो गई’, वहीं किसी ने कहा कि UNESCO ने पत्रकार के इस स्टेटमेंट को साल का सबसे बड़ा व्यंग्य करार दिया है।

Read Also: भारतीय पत्रकार का दावा- पाकिस्‍तान ने प्रेस कांफ्रेंस से बाहर निकलवाया, कहा- इस इंडियन को निकालो

देखिए कैसे-कैसे ट्वीट आए-

https://twitter.com/SirJadejaaaa/status/778129023205605376
https://twitter.com/vik21_yadav/status/778121390809645056
https://twitter.com/ashkronos/status/778139305889988610