इंटरनेशल वुमेन्स डे 2017 के मौके पर दुनिया भर के महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा और विश्व में उनके योगदान को स्मरण रखते हुए सर्च इंजन गूगल ने अपने डूडल महिलाओं को समर्पित किया है। गूगल ने रात करीब 12 बजे 8 पिक्चर्स की एक गैलरी बतौर डूडल जारी की। इन पिक्चर्स में महिलाओं की विश्व इतिहास और वर्तमान में योगदान की कहानी बताने की कोशिश की गई है। पहली पिक्चर में एक बच्ची अपनी दादी के साथ दिखाई गई है। जो उसे महिलाओं के विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे अभूतपूर्व काम के बारे में बता रही हैं। उसके बाद वो छोटी बच्ची विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही है 13 प्रसिद्ध महिलाओं के विषय में सोचती है। पिक्चर्स में दुनियाभर की, कई शताब्दियों और परिस्थिति में जन्मी महिलाओं के बारें में बताया गया है। दूसरी पिक्चर्स में अपने अधिकारों के लिए रैली निकालती महिलाओं को दिखाया गया है जिन्हें छोटी बच्ची फूल दे रही है। इसके बाद तीसरी पिक्चर में एक महिला पायलट दिखाई गई है। इसके बाद की पिक्चर्स में पेंटर, टीचर, सिंगर, अंतरिक्ष यात्री, डॉक्टर, डांसर जैसे दूसरे जीवन के सभी क्षेत्रों में शामिल महिलाओं को दिखाया गया है।

दरअसल 8 मार्च को दुनिया में भर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बनाया जाता हैा। ये दिन महिलाओं की बराबरी, सम्मान और योगदान को स्मरण रखने के लिए बनाया जाता है। इस दिन की शुरूआत साल 1908 में अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क में महिलाओं के एक ग्रुप द्वारा न्याययुक्त भुगतान, बेहतर कार्य परिस्थिति और वोट देने के अधिकार पान के लिए शुरू किया गया था। समानता की उनकी मांग जल्द ही विश्व के दूसरे शहरों में भी फैल गई। साल 1911 में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस दिन ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, जर्मनी, समेत कई देशों में महिलाओं ने रैलियां निकाली। आज पूरी दुनिया में महिला दिवस मनाया जाता है। महिलाओं से जुड़े मुद्दे पर चर्चा, सेमिनार आयोजित किए जाते हैं। महिलाओं को उनके पुरुष साथी इस दिन महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हैं। बेटियों, बहनों, माताओं, पत्नी के अलावा इस दिन सभी महिलाओं को पुरुष सम्मानित करते हैं। गूगल अक्सर महत्वपूर्ण दिवस पर अपने डूडल को समर्पित करके अपनी समर्थन जताता रहता है।