भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी पर भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है। शनिवार को उन्होंने नवविवाहित जोड़े को शादी की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने कहा कि दोनों को ढेर सारी बधाइयां। ईश्वर आप दोनों की शादी को खुशियों से भर दे। लेकिन शास्त्री के इस बधाई संदेश पर इंटरनेट यूजर्स ने उनके मजे ले लिए। लोगों ने पूछा कि अब तक वह कहां थे? क्या सोए हुए थे? आपको बता दें कि 11 दिसंबर को विराट और अनुष्का की शादी हुई थी। समारोह इटली के टस्कनी में आयोजित हुआ था। कार्यक्रम में सिर्फ घर के लोगों और करीबियों को निमंत्रण भेजा गया था। जबकि, शास्त्री का बधाई संदेश पांच दिन बाद आया है। वह दोनों ही शख्सियतों के काफी करीबी माने जाते हैं।
Many congratulations young man. God bless you two with all the happiness and a blissful married life. Happiness – @imVkohli @AnushkaSharma pic.twitter.com/p2EAH44UBv
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) December 16, 2017
शास्त्री ने शनिवार को फेसबुक और ट्विटर पर दोनों को शादी की शुभकामनाएं दी। लिखा, “ढेर सारी शुभकामनाएं नौजवान। ईश्वर आप दोनों पर कृपा बरसाए। आप दोनों की शादीशुदा जिंदगी खुशियों से भरी रहे।” उन्होंने इसी के साथ विराट और अनुष्का को पोस्ट में टैग भी किया। चूंकि शास्त्री ने बधाई थोड़ी देर से, इस पर टि्वटर यूजर्स ने उन्हें घेरा और मजे लिए। एक यूजर ने शास्त्री से पूछा, “अंकल अब तक सोए हुए थे क्या?” एक अन्य ट्विटर हैंडल से सवाल आया, “अभी तक क्या कर रहे थे? इतना देरी से क्यों बधाई दी? क्यों?” वहीं, एक ने कहा, “कोच साहब की घड़ी एक हफ्ते पीछे चलती है क्या?” देखिए कुछ और ऐसे ही ट्वीट्स-
शादी के बाद विराट-अनुष्का को दुनिया भर से अभी तक बधाइयां मिल रही है। इसमें क्रिकेट और सिनेमा जगत के अलावा कई लोग शामिल हैं। गौरतलब है कि अनुष्का ने शादी के बाद 15 दिसंबर को पति विराट के साथ इंस्टाग्राम पर अपना एक फोटो शेयर किया, जो अभी तक इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। यहां तक कि दोनों ही हस्तियों के ट्वीट्स भी इस साल सबसे ज्यादा रीट्वीट्स किए गए।
